फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nanotechnology and artificial intelligence will improve health services

Lucknow News: नैनो तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 24 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nanotechnology and artificial intelligence will improve health services
लखनऊ। केंद्र सरकार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा के मुताबिक, नैनोटेक्नोलॉजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से स्वास्थ्य सेवा में और सुधार किया जा सकता है। वह बुधवार को जैवचिकित्सा अनुसंधान केंद्र (सीबीएमआर) के 19वें स्थापना दिवस समारोह पर पीजीआई परिसर में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीबीएमआर प्रदेश का गौरव है, जो न्यूरोइमेजिंग, बायोमार्कर खोज और ट्रांसलेशनल मेडिसिन में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। निदेशक प्रो. आलोक धवन ने वर्ष भर की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और क्यू-लाइन बायोटेक प्राइवेट के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (ईओआई) की घोषणा की। इस माैके पर डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. नूतन पांडेय और डॉ. रोहित मिश्रा को सीबीएमआर रिसर्च पब्लिकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डीन प्रो. नीरज सिन्हा ने सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान सीबीएमआर ने एम्स रायबरेली और डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद और एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ के साथ शोध समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed