फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nana Patekar's demise: CM Yogi expresses grief, says he enriched Indian cinema with his extraordinary acting.

नाना पाटेकर का निधन:सीएम योगी सहित कई नेताओं ने जताया शोक, बोले- विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया

Thu, 08 Oct 2026 09:26 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 08 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित यूपी के कई नेताओं ने फिल्म एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध करने के साथ ही अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।

विज्ञापन
Nana Patekar's demise: CM Yogi expresses grief, says he enriched Indian cinema with his extraordinary acting.
सीएम योगी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डायलॉग डिलीवरी के अपने अलग अंदाज और विलक्षण अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘पद्म श्री’ से सम्मानित सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विविध भूमिकाओं में उनके सहज एवं प्रभावशाली अभिनय ने हिंदी सिनेमा की समृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया।


ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed