{"_id":"606d319c1b42693d6e5daf9d","slug":"namami-gange-projects-to-be-completed-by-june-15-dr-mahendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे परियोजनाओं को 15 जून तक किया जाए पूरा : डॉ. महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे परियोजनाओं को 15 जून तक किया जाए पूरा : डॉ. महेंद्र सिंह
Wed, 07 Apr 2021 09:44 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने नमामि गंगे से जुड़ी सभी निर्माणाधीन इकाइयों के कार्यों को निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन परियोजनाओं का वह स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। डॉ. महेंद्र सिंह विधान भवन में नमामिगंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संचालित परियोजनाओं में पारदर्शिता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए और घाटों पर कैमरे लगाये जाएं। घाटों को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो। किसी न किसी अधिकारी को नामित करते हुए उसको यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं पर अधिक से अधिक मानव संसाधन लगाकर माह जून से पहले 15 जून तक कार्यों को अवश्य पूरा करा लिया जाए।
प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत संचालित परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जिलों में 45 योजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसमें 21 पूर्ण हैं, 19 परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। 5 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार, तृतीय भी उपस्थित थे।