{"_id":"688c3ab1c0442d1f4707f04e","slug":"naka-police-performed-last-rites-of-unclaimed-body-after-murder-of-youth-in-lucknow-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानून की हकीकत: ऑटोवालों ने पीटकर मार डाला, पुलिस ने लावारिस में निपटा दिया; बेटे का चेहरा भी न देख सके घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून की हकीकत: ऑटोवालों ने पीटकर मार डाला, पुलिस ने लावारिस में निपटा दिया; बेटे का चेहरा भी न देख सके घरवाले
Fri, 01 Aug 2025 09:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:25 AM IST
सार
लखनऊ में ऑटोवालों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच करके शव की पहचान कराने के बजाय लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। खोजते हुए घरवाले पहुंचे तो उन्हें अंतिम संस्कार की जानकारी मिली। बेटे का अंतिम बार चेहरा न देख पाने से वह बिलख उठे।
विज्ञापन
नवीन की फाइल फोटो, पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रायगंज निवासी निजी कंपनी के कर्मी नवीन यादव की हत्या के मामले में नाका पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समय पर नवीन की गुमशुदगी दर्ज न करने और अधिकारियों को न बताने से आलमबाग में मिले नवीन के शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में आलमबाग पुलिस ने लावारिस में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन आखिरी बार नवीन का चेहरा भी नहीं देख सके।
इस लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी इंचार्ज चारबाग कमल कुमार को निलंबित।
विज्ञापन
इस लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी इंचार्ज चारबाग कमल कुमार को निलंबित।
विज्ञापन