{"_id":"63e8952d1966ae0189023f76","slug":"nagar-vikas-vibhag-mou-for-smart-parking-system-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart Parking: ऑनलाइन बुक होगी पार्किंग, व्हाट्सअप पर मिलेगी रसीद, दिन और समय के हिसाब से लगेगा चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smart Parking: ऑनलाइन बुक होगी पार्किंग, व्हाट्सअप पर मिलेगी रसीद, दिन और समय के हिसाब से लगेगा चार्ज
Sun, 12 Feb 2023 12:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Feb 2023 12:58 PM IST
सार
यूपी के नगर विकास विभाग ने दिल्ली की कंपनी के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत अब पार्किंग आसान होगी। दिन और समय के हिसाब से पैसा देना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्मार्ट पार्किंग सिस्टम प्रभावी होगा। इससे ऑनलाइन पार्किंग बुक की जा सकेगी और इसकी रसीद व्हाट्सएप पर आ जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने दिल्ली की कंपनी माई पार्किंग के साथ एमओयू किया है। इन्वेस्टर्स समिट में स्टॉल लगाए माई पार्किंग एप के संस्थापक करण सिंह ने इसकी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम की सभी पार्किंग में यह सुविधा देने वाले करण ने बताया कि इसमें पार्किंग स्थल पर बूम बैरियर, फास्टटैग रीडर आदि लगाए जाते हैं। इससे लोग माई पार्किंग एप आसपास की पार्किंग की स्थिति देख सकते हैं और खाली जगह पर अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए दिन और समय के हिसाब से निर्धारित पैसे देने होंगे। वहीं इसकी रसीद तुरंत संबंधित के व्हाट्सएप पर पहुंच जाएगी। इसे दिखाकर वह पार्किंग में वाहन पार्क कर सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनूठा स्टार्टअप: अब भांग के पौधे से बनेंगे वातानुकूलित कपड़े, ये होंगी खासियत, कीमत भी आपके बजट की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हुनरमंदों का जलवा: गाय के घी से स्किन क्रीम, कंडे की राख से बना रहे टूथपेस्ट, लाख से बना अद्भुत श्रीराममंदिर
वहीं जो लोग चाहेंगे वे मौके पर फास्टटैग से निर्धारित समय के पैसे कटवा सकेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और जाम से भी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं इन सभी पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होंगे। लोग जितनी देर गाड़ी पार्किंग में खड़ी करेंगे, उस दौरान वे अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज भी कर सकेंगे। यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होगा। एमओयू के अनुसार प्रदेश में 200 पार्किंग को इस मॉडल पर विकसित करने की योजना है।