फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will sell cowdung diyas online

नगर निगम ऑनलाइन बेचेगा गाय के गोबर से बने दिए, मूर्तियां

Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam will sell cowdung diyas online
नगर निगम हजरतगंज और दूसरे बाजारों में स्टॉल लगाकर भी कराएगा बिक्री
विज्ञापन

गाय के गोबर से बने दीयों, मूर्तियों को लखनऊ नगर निगम ऑनलाइन बेचेगा। इसके लिए पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। इसका लिंक नगर निगम की वेबसाइट पर मौजूद रहेगा। वहीं हजरतगंज और अन्य बाजारों में भी स्टॉल लगाकर भी ऐसे दीये और मूर्तियां बेची जाएंगी। गोमय दीपावली के लिए नगर निगम ने करीब एक लाख दीये बनवाए हैं।
इसकी तैयारी देखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद कुमार राव के साथ कान्हा उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने गायों के देखभाल के लिए व्यवस्थाएं भी देखीं। नगर आयुक्त ने 13 नवंबर को गोमती नदी किनारे दीपावली के कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी ली। मुख्य बाजार जैसे हजरतगंज, अमीनाबाद, गोमतीनगर में कान्हा उपवन की कैनोपी लगाकर लोगों को गाय के गोबर से बने दीये, मूर्तियां उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इनकी उपयोगिता और जागरूकता की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि गोबर की मूर्तियों में गिलोय, तुलसी आदि औषधीय पौधों के बीजों को भी डाला जा रहा है। अगले वर्ष दीपावली पर मूर्ति बदलने पर पुरानी मूर्ति को पेड़ व गमलों आदि में डालने से नए पौधे तैयार होंगे। गोबर के दीये व मूर्तियों से गाय के गोबर की उपयोगिता बढ़ेगी। इससे स्वयंसेवी समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed