{"_id":"5f7241848ebc3e9be04ea8b1","slug":"nagar-nigam-will-launch-lucknow-app-for-all-type-of-complaint-lko-city-news-lko542527565","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का हल अब लखनऊ वन एप, प्रमाण के साथ होगा शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का हल अब लखनऊ वन एप, प्रमाण के साथ होगा शिकायतों का समाधान
Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए अब आपको अलग-अलग अधिकारियों से शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत लखनऊ वन एप तैयार हो गया है और दो से तीन दिन में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। यह दावा नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने किया है। बताया कि शहरवासी समस्याओं को एप पर दर्ज करा सकते हैं। इनका निस्तारण त्वरित व गुणवत्तापरक होगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि एप को इंस्टॉल कराने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। इसमें शहरवासियों को एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एप के जरिए शहरवासी या पार्षद कोई भी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
तय समय में निस्तारण किया जाएगा। गृहकर जमा करने की सुविधा भी एप के जरिए दी जाएगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर भी इसके जरिए शहरवासी बता सकेंगे कि उनके क्षेत्र में कूड़ा गाड़ी आई या नहीं। नगर आयुक्त का कहना है कि समस्या निस्तारण की रिपोर्ट भी प्रमाण के साथ एप के जरिए शिकायतकर्ता को दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सभी शिकायतों की दी जाएगी जानकारी
नगर आयुक्त ने कहा कि यदि कोई शिकायत सड़क खराब की आती है तो पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। पैच वर्क का काम जल्द करा दिया जाएगा। यदि अधिक बजट का काम हुआ तो उसकी एक प्रक्रिया होती है। इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी।
इनका मिलेगा निदान
कॉलोनी में गंदगी, कूड़ा न उठना, पेयजल, सीवर लाइन में लीकेज, स्ट्रीट लाइट खराब, सड़क खराब, नाली चोक, पार्क बदहाल, गृहकर की समस्या, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की दिक्कत।
इनका मिलेगा निदान
कॉलोनी में गंदगी, कूड़ा न उठना, पेयजल, सीवर लाइन में लीकेज, स्ट्रीट लाइट खराब, सड़क खराब, नाली चोक, पार्क बदहाल, गृहकर की समस्या, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की दिक्कत।