प्रतिबंध के पहले दिन नगर निगम की टीमों ने 296 किलो पॉलिथीन जब्त की, 34 हजार जुर्माना वसूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन पर रोक लगाने की कवायद रविवार शाम से शुरू हो गई। नगर निगम की आठ टीमों ने एक साथ शहर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। पहले दिन 298 किलो पॉलिथीन जब्त की गई और 34200 रुपये जुर्माना वसूला गया। हालांकि इस दौरान दुकानदारों से टीमों की नोकझोंक भी खूब हुई। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि पहले उत्पादन बंद कराइए, बिकना तो अपने आप बंद हो जाएगी।
चेतावनी : अभी जब्त कर रहे, पर आगे से वसूलेंगे 50 हजार रुपये जुर्माना
अमीनाबाद में तो खुद नगर आयुक्त ने छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की गई। नगर आयुक्त ने लोगों को चेतावनी दी कि अभी पॅालिथीन जब्त की जा रही है मगर आगे से 50 हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा।
बड़ा सवाल : जहां पॉलिथीन बन रही, वहां कार्रवाई क्यों नहीं
अभियान के दौरान दुकानदार आक्रोशित हो गए। जहां-जहां टीमें गईं, वहां यह सवाल उठा कि जहां से पॉलिथीन आ रही या जहां इसका उत्पादन हो रहा, वहां क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही। दुकानदारों ने कहा कि छोटों पर कार्रवाई क्यों? बड़े दुकानदारों को क्यों नहीं पकड़ा जाता।
कुछ दुकानदारों ने किया विरोध तो कुछ ने खुद ही पॉलिथीन टीम को सौंपी
नरही में एक दुकानदार ने नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश सिंह से कहा कि 50 माइक्रॉन से कम की पॅालिथीन का उत्पादन क्यों नहीं बंद कराते। जब बनेगी नहीं तो हम कहां से खरीदेंगे। दुकानदार बड़बड़ाता रहा है और टीम अपना काम करती रही। टीम के साथ पुलिस बल साथ होने से दुकानदार अधिक विरोध नहीं जता पाए। वहीं, कई जगह व्यापारियों ने टीम को खुद ही पॉलिथीन दी और अभियान में सहयोग देने का वादा भी किया।
असमंजस भी कम नहीं : दुकानदार बोले, हम कैसे पहचानें कौन सी प्रतिबंधित
अमीनाबाद में छापेमारी के दौरान दुकानदारों की नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी से नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों का कहना था कि वह कैसे जानें कि कौन सी पॉलिथीन 50 माइक्रॉन की है और कौन सी नहीं। वह तो दुकान से खरीदकर लाते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि आप उनसे पक्की रसीद लीजिए और यह लिखवाइए की जो वह जो पालिथीन बेच रहे हैं वह 50 माइक्रॉन की है।