फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar Nigam Sadan now on July 1

Lucknow News: नगर निगम सदन की तारीख फिर बदली, अब एक जुलाई को होगी

Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Sadan now on July 1
लखनऊ। नगर निगम सदन की तारीख एक बार फिर बदली गई है। अब बैठक एक जुलाई को होगी। मंगलवार को बैठक की तारीख चार जुलाई तय की गई थी। उससे पहले 26 जून को बैठक की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो गए हैं। नए सदस्यों का चुनाव होना है, जिसके लिए सदन की विशेष बैठक बुलाई जानी है। यह बैठक पहले 26 जून को होनी थी। चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया गया था, मगर मंगलवार को अचानक बैठक की तारीख बदलकर चार जुलाई कर दी गई। इसका कोई कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन चर्चा थी कि चुनाव के लिए पार्षदों के नाम तय न हो पाने के कारण बैठक टाली गई है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से बैठक की नई तारीख एक जुलाई तय की गई है। अब इसके लिए तर्क दिया गया है कि दो से पांच जुलाई तक नगर निगम अधिकारियों की टीम सीएम ग्रिड योजना के चल रहे कार्यों को देखने के लिए महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ जाएगी। शासन से इसका आदेश आया है। ऐसे में चार जुलाई को बैठक में बाधा आती। इस कारण कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए विशेष सदन की बैठक एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed