फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam kalyan mandap hike

चार गुना तक बढ़ेगा नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया

Mon, 21 Mar 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Mar 2016 02:39 PM IST
सार

  • सबसे अधिक किराये की बढ़ोतरी मनकामेश्वर वार्ड के कल्याण मंडप की 
  • मनकामेश्वर वार्ड की कीमत की जा रही है 10000 रुपये
  • नई दरें अप्रैल से होंगी प्रभावी 

विज्ञापन
nagar nigam kalyan mandap hike
मंडपों का बढ़ सकता है किराया - फोटो : demo pic

विस्तार

नगर निगम के कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्रों में वैवाहिक समारोह का आयोजन चार गुना तक महंगा हो जाएगा। नगर निगम ने किराए में दो से चार गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। 

विज्ञापन


इसे मंजूरी के लिए मंगलवार को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में रखा जाएगा। कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव 30 मार्च को नगर निगम सदन में रखा जाएगा। उसके बाद नई दरें अप्रैल से प्रभावी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम शहर में आठ कल्याण मंडप और सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग वैवाहिक आयोजनों के लिए किराए पर करता है। करीब ढाई साल पहले इनका किराया बढ़ाया गया था, तब से नगर निगम ने प्रशासन ने इसमें बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2014 में इसके लिए प्रयास हुआ था, मगर सदन ने इसे छह माह के लिए स्थगित कर दिया था। तब से कल्याण मंडपों के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी और सदन में नहीं लाया गया।


अब इसे एक बार फिर नगर निगम कार्यकारिणी और सदन में रखने की तैयारी की गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी मनकामेश्वर वार्ड के कल्याण मंडप की हो रही है, क्योंकि इसका किराया सबसे कम 2500 रुपये है, जिसे 10000 रुपये किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed