फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar Nigam increases the licence fee of dogs and cows.

Licence fee for dogs and cows: गाय व कुत्ता पालना हुआ महंगा, लाइसेंस शुल्क बढ़ा

Mon, 19 Sep 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

नगर निगम ने जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। मकान बनाने के लिए मलबा व सुदढ़ीकरण शुल्क दोगुना हो गया है। झूलेलाल वाटिका का किराया व ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग का शुल्क तीन गुना बढ़ा।

विज्ञापन
Nagar Nigam increases the licence fee of dogs and cows.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे शहरवासियों पर नगर निगम ने अब और बोझ बढ़ा दिया है। इसमें मकान बनाने से पहले लिया जाने वाला मलबा व सुदृढ़ीकरण शुल्क दोगुना बढ़ा दिया है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग शुल्क व झूलेलाल वाटिका का किराया भी तीनगुना बढ़ाया है। गाय व विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने के साथ पालतू पशुओं का इलाज करने वाली क्लीनिक, क्रेच, ब्रीडिंग सेंटर, उनकी जांच करने वाली लैब, फीडिंग व अन्य सामान बेचने वाले स्टोर के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर शुल्क वसूली की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ये सभी प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी से पास हो गए हैं। अब इन्हें सदन में पास कराया जाएगा। सदन की बैठक भी एक माह के अंदर होगी। कार्यकारिणी में पार्षदों ने पार्षद कोटे के कामों की थर्ड पार्टी जांच को लेकर हंगामा किया। इस पर प्रशासन ने बड़े सिर्फ प्रोजेक्टों की जांच कराने की बात कही, लेकिन पूर्व में जारी आदेश निरस्त करने का आश्वासन नहीं दिया।
विज्ञापन


महापौर ने थर्ड पार्टी जांच कराने का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। महापौर की संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी ने महिलाओं के लिए काम करने वाले सामाजिक संगठनों को महिला कॉलेज खोलने के लिए पीपीपी मॉड पर जमीन देने का प्रस्ताव भी पास किया है। कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े प्रस्ताव भी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 रुपये प्रति वर्गमी. हुआ मलबा शुल्क
एलडीए जो नक्शा पास करता है उस पर नगर निगम से भी अनापत्ति ली जाती है। इसमें नगर निगम अभी तक 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मलबा/अंबार शुल्क लेता था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसी तरह सुदृढ़ीकरण शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 192 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। निरीक्षण शुल्क यथावत यानी 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर ही रखा है।

ज्यादा आवेदक तो ई टेंडर से बुकिंग
गोमती तट स्थित झूले वाटिका में सामाजिक व धार्मिक आयोजन के लिए प्रतिदिन का किराया 5000 रुपये, जबकि व्यवसायिक आयोजन का किराया 40 हजार रुपये था। सामाजिक ,धार्मिक आयोजन का किराया तो नहीं बढ़ा, लेकिन व्यावसायिक आयोजन के लिए अब 1.50 लाख रुपये प्रतिदिन किराया लगेगा। इसके अलावा दो अन्य कैटेगरी भी बना दी है। इसमें अब सरकारी आयोजन का एक दिन का किराया 10 हजार रुपये, यदि सरकारी आयोजन व्यवसायिक है तो 25 हजार रुपये प्रतिदिन किराया लिया जाएगा। इसके अलावा यदि व्यवसायिक आयोजन की बुकिंग 15 दिन या उससे ज्यादा के लिए कराई जाएगी और उस दौरान कई आवेदक होंगे तो बुकिंग के लिए ई टेंडर किया जाएगा।

गाय और कुत्ता पालने का शौक हुआ महंगा
गाय पालने के लिए लाइसेंस शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये सालाना हो गया है। इसी तरह विदेशी कुत्तों का लाइसेंस शुल्क 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया है। देशी कुत्तों का लाइसेंस शुल्क यथावत 200 रुपये सालाना रखा। अब कुत्तों का डिजिटल लाइसेंस बनेगा। इसमें एक चिप कुत्ते में लगाई जाएगी। लाइसेंस भी अधिकम दो कुत्ते पालने का मिलेगा। मैनुअल लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

दो गुना हुआ पोस्टर लगाने पर जुर्माना

बिना अनुमति सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाने पर जुर्माना अब दो गुना कर दिया गया है। अब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। तय समय में जुर्माना जमा न करने पर दंड शुल्क 500 की जगह 1000 रुपये प्रतिदिन लगेगा। 

ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग का नया शुल्क
वाहन --  पुराना शुल्क -- नया शुल्क
कार व छह पहिया वाहन --  40 -- 100
आठ से 10 पहिया तक --  60   --  200
10 पहिया से अधिक -- 100 -- 300
बस  -- 300  -- 300

पेट्स क्लीनिक व स्टोर का लाइसेंस शुल्क
पेट्स क्लीनिक (केवल पालतू पशु उपचार हेतु) -- 5000
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम तीन ब्रीड हेतु) -- 10, 000
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम पांच ब्रीड हेतु) -- 15, 000
पेट शॉप -- 10000
पेट स्टोर -- 10000
वेटनरी डायगनोस्टिक लैब -- 10000
पेट क्लीनिक प्लस पेट स्टोर -- 10000
पेट क्लीनिक, पेट स्टोर व वेटनरी पेट डायगनोस्टिके लैब -- 20000
पेट क्रेच -- 10000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed