फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam have not distribute smart mobile to workers

कार्यदायी संस्थाओं की गड़बड़ी रोकने मे नगर निगम लापरवाह, निगरानी के लिए आए 7000 मोबाइल, बंटे आधे

Sun, 21 Nov 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam have not distribute smart mobile to workers
निगरानी में नगर निगम बरत रहा लापरवाही। - फोटो : ??? ?????
कार्यदायी संस्थाओं की गड़बड़ी रोकने में नगर निगम खुद लापरवाह बना हुआ है। 7000 स्मार्ट मोबाइल आए तीन महीने हो गए हैं और महज साढ़े तीन हजार मोबाइल ही कर्मचारियों को दिए गए हैं। ऐसे में कार्यदायी संस्थाओं की कारस्तानी जारी है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के जरिये करीब 11 हजार सफाईकर्मी लगाए गए हैं। जिनको करीब नौ हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान कार्यदायी संस्थाओं को किया जाता है, लेकिन कार्यदायी संस्थाएं कर्मचारी लगाने में फर्जीवाड़ा करती रही हैं।
विज्ञापन

संस्थाएं जितने कर्मचारी का पैसा लेती हैं उतने कर्मचारी नहीं लगाती हैं। यह कई बार सामने आ चुका है और एक सप्ताह में जोन एक के 14 वार्डों में हुई जांच में भी 50 से 70 प्रतिशत तक कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम स्मार्ट मोबाइल लाया, पर खुद लापरवाह बना हुआ है। डिजिटल निगरानी और ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए तीन महीने पहले 7000 स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदे गए, पर अब तक महज 3500 कर्मचारियों को ही बांटे गए हैं।
ऐसे में साढ़े सात हजार कर्मचारियों की निगरानी पुराने ढर्रे पर ही है, जिसमें एक से दो प्रतिशत कर्मचारी ही गायब दिखाए जाते हैं।
घड़ी बांटने में भी हुई थी लापरवाही
इसी तरह की सुस्ती स्मार्ट घड़ी बांटने में भी दो साल पहले देखने को मिली थी। इसे लेकर सूत्रों का कहना है कि कुछ सफाई संगठनों और ठेकेदारों का विरोध तो होता है, पर निगम प्रशासन खुद लागू नहीं करना चाहता है। दिखावे के लिए वह प्रयास तो करता है पर कड़ाई नहीं करता।

स्मार्ट मोबाइल को अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है। आठ में से तीन जोन में यह बंट पाए हैं। मोबाइल में हाजिरी को लेकर बनाई गई प्रोग्रामिंग को पहले मोबाइल मे अपलोड किया जाता है। इसके बाद दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों तक मोबाइल पहुंचने में दो महीने लग जाएंगे।
- अभय पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed