फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam employee committed suicide in girlfirends house

Lucknow News: नगर निगम के संविदाकर्मी ने महिला मित्र के घर में दी थी जान, महिला के घरवालों ने नहर में फेंक दिया था शव

Wed, 22 Feb 2023 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam employee committed suicide in girlfirends house
लखनऊ। लापता नगर निगम कर्मी भगवान दास (25) का शव गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार को अमेठी (शारदा सहायक खंड-28 नहर) से बरामद कर लिया है। उसकी महिला मित्र के घर से उसका मोबाइल व बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने महिला मित्र व उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि महिला मित्र ने मिलने से इनकार कर जब उसको भगा दिया था तो उसने वहीं पर सल्फास खा ली थी। मौत होने पर महिला मित्र व परिजनों ने शव नहर में फेंक दिया था। गोमतीनगर बड़ी जुगौली (मूलरूप से हैदरगढ़ बाराबंकी) निवासी भगवान दास आठ फरवरी काे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 14 फरवरी को परिजनाें ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सर्विलांस की मदद से पता चला था कि रायबरेली निवासी एक महिला से उसकी फोन पर लंबी बातचीत होती थी। उसी आधार पर पुलिस ने महिला व उसके परिवार को हिरासत में लिया था। सोमवार को पूछताछ में इन सभी ने बताया कि आठ फरवरी को भगवानदास उनके घर पर पहुंचा था। वह महिला से मिलने पर अड़ा था। जब उसको वहां से खदेड़ा गया तो उसने सल्फास खा ली थी। महिला के घर के भीतर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला व उसके परिवार वालों ने भगवानदास के शव को शारदा सहायक खंड-28 नहर में फेंक दिया था। उसकी बाइक घर में रख मोबाइल गायब कर दिया था। पुलिस ने नहर में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई। मंगलवार को अमेठी के मोहनगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-28 नहर से भगवानदास का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि भगवान दास सल्फास खा लेगा। फंसने के डर से उन्होंने शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed