{"_id":"60427e0d8ebc3ecfdd542191","slug":"nagar-nigam-cancelled-tender-of-7000-mobile-lko-city-news-lko5681143140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग की आपत्ति के बाद नगर निगम ने सात हजार मोबाइल खरीद का टेडर किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैमसंग की आपत्ति के बाद नगर निगम ने सात हजार मोबाइल खरीद का टेडर किया निरस्त
विज्ञापन
नगर निगम ने मोबाइल टेंडर किया निरस्त।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल कंपनी सैमसंग की आपत्ति के बाद नगर निगम प्रशासन ने सात हजार मोबाइल खरीद का टेंडर निरस्त कर दिया है।
टेंडर की जिस शर्त पर सैमसंग ने आपत्ति करते हुए एक ही कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था, उसे नगर निगम ने हटा दिया।
अब रिटेंडर किया जाएगा। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने दो मार्च को प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी।
नगर निगम की ओर से बीते माह सात हजार मोबाइल खरीद का टेंडर जेम पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जारी किया गया था।
इसमें यह शर्त भी थी कि टेंडर डालने वाले कंपनी के पास वुलनिरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनेट्रेशन टेस्टिंग (वीएपीटी) प्रमाण पत्र भी हो।
इसे लेकर निजी कंपनी सैमसंग ने सवाल उठाया था कि इस शर्त के कारण सिर्फ एक ही कंपनी टेंडर में भाग ले सकती है।
देेेेश में एक ही कंपनी वीएपीटी प्रमाणित है। इससे टेंडर में प्रतिस्पर्धा नहीं होगी। इसे लेकर कंपनी की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास से शिकायत भी की गई थी।
नए सिरे से किया जाएगा टेंडर
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि मोबाइल खरीद का नए सिरे से टेंडर किया जाएगा। टेंडर की जिस शर्त को लेकर विवाद उठा था उसे हटा दिया गया है और अब नए सिरे दोबारा टेंडर किया जाएगा।