{"_id":"63dbf1201944cc40e5272d3d","slug":"na-na-news-c-13-1-73911-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन भर रंग बदलता रहा मौसम, सर्द हवा से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन भर रंग बदलता रहा मौसम, सर्द हवा से कांपे लोग
Thu, 02 Feb 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में बृहस्पतिवार को दिन भर मौसम रंग बदलता रहा। सुबह के समय पूरी तराई कोहरे की चादर में लिपटी रही। वहीं कोहरे की बूंदे रिमझिम फुहारों की तरह बरसीं। जिसके चलते मार्गों पर दृश्यता घटी रही। वहीं तेज हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन सूर्य की किरणों में गर्माहट की कमी के चलते लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिला। शाम होते-होते एक बार फिर ठंड ने जिले को अपने चपेट में ले लिया।तराई में बीते कई दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है और ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जहां पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे और लोग गुनगुनी धूप को तरस गए तो वहीं बृहस्पतिवार भी काफी सर्द रहा। सुबह के समय से जिला कोहरे की चपेट में रहा और सर्द हवा ने जिले के तापमान को लुढ़का दिया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलती रही, जिसके चलते अधिकांश लोग अपने घरों में कैद रहे। हांलांकि दोपहर बाद बादल छटे और बादलों के बीच से सूर्य देव के दर्शन हुए। लेकिन सूर्य की किरणों निस्तेज रहीं, जिसके चलते जिले वासियों को ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। धूप निकलने पर मेडिकल कॉलेज में मरीजों व तीमारदारों को धूप सेंकते देखा गया। वहीं पार्कों व सड़कों पर हल्की चहल-पहल देखने को मिली। कृषि वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
बहराइच- कोहरे के चलते बलरामपुर मार्ग पर पलट गया छोटा हाथी
कोहरे की परत वाहन के सीसे पर चिपक जाने से बृहस्पतिवार की सुबह बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर एक छोटा हाथी पलट गया। जिससे वाहन चालक को हल्की चोटें आई है। चालक लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी ओमप्रकाश(35) ने बताया कि वह लखनऊ से लिफ्ट का सामान लेकर बलरामपुर के रास्ते नेपाल जा रहा था। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर अचानक वाहन के सीसे पर कोहरे की चादर आ गयी। जब तक सीसा साफ करते उससे पहले वाहन के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन पलट गया। चालक के हाथ व पैर में हल्की चोटें आई हैं।