फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NA

Lucknow News: पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू करने के लिए हाईवे जाम

Tue, 10 Jan 2023 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को पटेल चौराहे पर लखनऊ अयोध्या हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया। साथ ही बिना अनुुमति प्रदर्शन करने के मामले में संबंधित के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन



संगठन ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया गया था। जानबूझकर ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। संगठन ने ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इसके साथ ही ट्रांसजेंडर को भी ओबीसी में शामिल करने के बजाय कोटा निर्धारित किया जाए, ताकि दोनों के साथ न्याय हो सके। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि संबंधित के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed