{"_id":"58e297584f1c1bbf6e5b5291","slug":"n-d-tiwari-readmitted-in-lohia-hospital-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी दोबारा लोहिया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी दोबारा लोहिया अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को सोमवार सुबह करीब नौ बजे सीने में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद दोबारा गोमतीनगर के लोहिया संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि तिवारी के ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सीने में संक्रमण और बुखार से बचाव की दवा चल रही है। उम्मीद है जल्द ही हालत में सुधार होगा।
मालूम हो कि तिवारी को बीती 28 मार्च को भी संस्थान में भर्ती कराया गया था। हालत सामान्य होने के बाद उनको 31 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन