फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   n a case involving an attempted murder of a constable, the police under pressure first released the accused, then arrested him

Lucknow News: सिपाही की हत्या के प्रयास में पुलिस ने दबाव में आरोपी को पहले छोड़ा, फिर पकड़ा

Mon, 11 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
n a case involving an attempted murder of a constable, the police under pressure first released the accused, then arrested him
लखनऊ। चिनहट के कमता तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही को कुचलने के प्रयास के आरोपी सत्यम वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के समय ही पकड़ा था, लेकिन अधिवक्ता के वेश में लोगों के हंगामे के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर के शिवदासपुर गांव का निवासी है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रैफिक सिपाही गौरव कमता तिराहे के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवा रहे थे। तभी उन्होंने एसयूवी को रोकने की कोशिश की, जिसमें छह लोग सवार थे। चालक सत्यम ने गाड़ी की गति बढ़ा दी, जिससे गौरव एसयूवी के बोनट में फंस गए। आरोपी करीब दो सौ मीटर तक सिपाही को घसीटता ले गया। पास खड़े पुलिस कर्मियों ने किसी तरह गौरव को बचाया और आरोपी को पकड़कर थाने ले गए। वहां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता की पोशाक में कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों के दबाव में आकर पुलिस को सत्यम को छोड़ना पड़ा। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अयोध्या से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed