मुजफ्फरनगर दंगों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी पुरबालियान निवासी जिला पंचायत सदस्य को शाहपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य पर नंगला मंदौड़ की महापंचायत से लौटते लोगों पर हमला करने का आरोप है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हुए थे।
सात सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में हुई महापंचायत से लौटते काकड़ा और सोरम गांव के लोगों पर पुरबालियान में सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था।
इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिनमें 23 लोगों को नामजद किया गया था।
वारदात में पुरबालियान निवासी जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली पर हमला करने वाली भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप था।
दोनों मुकदमों में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली और उसका निकट सहयोगी इरशाद फरार चल रहा था।
एसओ को हड़काया जिला सदर ने
शुक्रवार को मंसूरपुर एसओ योगेश शर्मा ने शाहपुर मोड़ के निकट चेकिंग करते समय आरोपी शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस तत्काल आरोपी को नई मंडी कोतवाली ले आई, जहां से उसे कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि दोनों मुकदमों में नामजद एकमात्र फरार आरोपी इरशाद की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दंगे के आरोपी जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली की गिरफ्तारी से नाराज जमीयत उलेमा के जिला सदर मोहम्मद नजर ने थाने में ही मंसूरपुर एसओ को जमकर हड़काया।
उन्होंने एसओ को इसके एवज में आईजी मेरठ जोन से ‘ईनाम’ दिलाने की भी चेतावनी दे डाली। हालांकि बाद में जिला सदर ने अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया।