{"_id":"5bfb0441bdec22418a6acd0e","slug":"muslims-leave-claim-on-ram-janma-bhoomi-says-vhp-in-dharma-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि पर दावा छोड़ें मुस्लिम नहीं तो मथुरा और काशी भी लेंगे: विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि पर दावा छोड़ें मुस्लिम नहीं तो मथुरा और काशी भी लेंगे: विहिप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
धर्म सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में विहिप की धर्मसभा में राममंदिर निर्माण को लेकर सरकार को न तो कोई अल्टीमेटम दिया, न ही निर्माण की तारीख की घोषणा की गई। हालांकि संतों ने मुस्लिम संगठनों व मुस्लिम वक्फ बोर्ड से रामजन्म भूमि पर दावा छोड़ने की अपील करने के साथ चेतावनी दी कि अगर अध्यादेश लाकर राममंदिर निर्माण शुरू कराया गया तो यह सिलसिला रामजन्मभूमि तक नहीं रुकेगा। मथुरा और काशी के विश्वनाथ मंदिर समेत उन हजारों मंदिरों के निर्माण की भी मांग होगी, जिन्हें तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में बड़ा भक्तमाल की बगिया में रविवार को आयोजित धर्मसभा की अध्यक्षता करते हुए परमानंद स्वामी ने कहा कि संत समाज और हिंदू बस यही चाहता है कि भाजपा मंदिर बनाने के लिए कानून लाए, बेहतर होगा कि मुस्लिम संगठन उससे पहले ही अयोध्या के इस स्थान पर अपना दावा छोड़कर इसे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दें। इससे भाईचारा मजबूत होगा।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य ने कहा- 11 दिसंबर के बाद अध्यादेश
जगदगुरु रामानन्दाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- केंद्र सरकार 11 दिसंबर के बाद अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। केंद्र के एक बहुत वरिष्ठ मंत्री से 23 नवंबर की रात बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि 5 राज्यों में चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। 11 दिसंबर के बाद पीएम व अन्य मंत्री बैठकर ऐसा निर्णय करेंगे जिससे मंदिर बनकर रहेगा।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा- शीत सत्र में नहीं आएगा बिल
अमित शाह
- फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र में बिल या इसके तुरंत बाद अध्यादेश लाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राम मंदिर मामले में कोई निर्णय लेने से पहले पार्टी और सरकार जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार करेगी।
रामलला के पुजारी ने उद्धव से कहा- तोड़े हो तो मंदिर भी बनवाओ
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह पत्नी व बेटे संग रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सवाल पर अचकचा गए। पुजारी ने उद्धव से कहा- आप मंदिर तोड़वाए हो तो बनवाओ भी। पुजारी के सवाल पर उद्धव सिर्फ इतना ही कह पाए, जल्दी ही बनेगा।
ऐसा लगा मंदिर नहीं, जेल जा रहा हूं
‘बहुत पीड़ा हुई। ऐसा लगा कि मैं रामलला का दर्शन करने मंदिर नहीं, जेल जा रहा हूं। यह दुर्भाग्य की बात है। इसका अंत होना चाहिए।
- उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख

विहिप के चंपत राय बोले- जन्मभूमि का बंटवारा नहीं, पूरी जमीन चाहिए
champat rai
- फोटो : अमर उजाला
धर्मसभा में विहिप ने साफ कहा कि उसे राम जन्मभूमि का बंटवारा मंजूर नहीं होगा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि की पूरी जमीन चाहिए। इसमें से एक इंच भी जमीन मस्जिद के लिए नहीं देंगे। मुस्लिम इस जमीन पर अपना दावा छोड़ दें।
दोनों पक्षकारों ने कहा- विहिप किस हैसियत से मांग रही जमीन
विहिप के बयान पर रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद के पक्षकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सवाल दागा कि विहिप किस हैसियत से जमीन मांग रही है। वह कोर्ट में न पक्षकार है न ही सरकार। जमीन चाहिए तो सुप्रीम कोर्ट जाएं।