फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim youth raped hindu lady, presurised for conversion

Lucknow News: नाम बदलकर किया दुष्कर्म, जबरन मीट खिला धर्मांतरण का बनाया दबाव, कहा- ले जाऊंगा पाकिस्तान

Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
सार

युवक ने पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

विज्ञापन
muslim youth raped hindu lady, presurised for conversion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में गैर संप्रदाय के युवक ने पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में युवक के गैर संप्रदाय का होने की बात पता चली तो महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पीड़िता को जबरन मीट खिला बच्चों के साथ धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए पाकिस्तान ले जाने की बात कही।

विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने आरोपी, उसके बहनोई और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। सीतापुर की महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला कुछ माह पहले लखनऊ आई और मड़ियांव इलाके में रहने लगी। यहां किराये का कमरा तलाशने के दौरान उसकी मुलाकात एक पेट्रोल पंप कर्मचारी मोहम्मद हसन से हुई। हसन ने महिला का मोबाइल नंबर अपने साथी मोहम्मद मजहर को दे दिया। मजहर ने राहुल बनकर महिला को फोन किया और कमरा दिलाने की बात कही। यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और उसने महिला को प्यार के जाल में फंसा शादी करने की बात कही। इस बीच पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बल पर महिला का शारीरिक रूप से शोषण करने लगा।
विज्ञापन


कुछ वक्त गुजर जाने के बाद आरोपी की असलियत पता चली तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने महिला पर उसके बच्चों का धर्म बदलकर पासपोर्ट व वीजा बनवाकर पाकिस्तान चलकर रहने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता, उसके बच्चों व पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी मजहर, उसके बहनोई कासिम और दोस्त मोहम्मद हसन के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3, 4 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी मजहर को गिरफ्तार कर लिया है। वह रायबरेली जनपद में बिरयानी की दुकान चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed