फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim Personal Law Board said, Manipur government should be dismissed immediately

Lucknow News : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, तत्काल बर्खास्त की जाए मणिपुर सरकार

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
सार

मुस्लिमल पर्सनल लॉ बोर्ड ने मणिपुर की सरकार की बर्खास्तगी मांग है। महिलाओं के साथ हुई घटना को फासीवादी मानसिकता का नमूना बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Muslim Personal Law Board said, Manipur government should be dismissed immediately
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुस्लिमल पर्सनल लॉ बोर्ड ने मणिपुर की सरकार की बर्खास्तगी मांग है। महिलाओं के साथ हुई घटना को फासीवादी मानसिकता का नमूना बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. एसक्यूआर इलियास ने कहा कि यह घटना बताती है कि जब सरकार के संरक्षण में फांसीवादी मानसिकता, घृणा और पूर्वाग्रहों के साथ बहुसंख्यक आगे बढ़ते हैं तो कैसे-कैसे जुल्म होते हैं। ऐसा हम गुजरात में पहले देख चुके हैं। पिछले नौ साल में सरकार प्रायोजित अल्पसंख्यकों पर यह हिंसा लगातार देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने वहां भरोसे की बहाली के लिए समुचित प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन


पर्सनल लॉ बोर्ड मांग करता है कि मणिपुर के संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। राहत कैंपों में मदद पहुंचाई जाए और जिन लोगों के घरों को जलाया गया है, उनका सरकार पुनर्निर्माण कराए। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी महिला सभा ने मणिपुर घटना के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
समाजवादी महिला सभा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई वीभत्स और अमानवीय घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकाला। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि दरिंदों को फांसी मिलनी चाहिए। दो माह पहले हुई घटना के सभी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होना बताता कि सरकार और उसकी मशीनरी ने इस घटना को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। मणिपुर में जो हुआ, वह हर भारतवासी के लिए शर्म की बात है। लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं की कभी कोई जगह नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed