{"_id":"54eb86874c2c99db96be064823277736","slug":"muslim-man-forced-for-caste-conversion-to-his-girlfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलकर की दोस्ती, डाला शादी का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म बदलकर की दोस्ती, डाला शादी का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता की एक महिला ने मुस्लिम युवक पर धर्म बदलकर दोस्ती करने और अब शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दोनों को वसंत विहार के पास सड़क पर लड़ता देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना 100 पर दे दी।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। थाने में युवक से धक्कामुक्की भी की। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से हमीरपुर भरुआ निवासी महिला की शादी 2013 में शाहजहांपुर में हुई थी। महिला के मुताबिक कुछ महीने पहले चौडगरा निवासी दूसरे धर्म के युवक से प्रेम संबंध हो गए। वह शिवली निवासी बहन के घर पर थी तभी उक्त युवक पहुंच गया और शादी का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
वसंत विहार की सड़क पर दोनों को लड़ते देख बजरंग दल के नगर सहसंयोजक आशीष त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, मुकेश यादव, हेमंत सेंगर, गौरव, कुलदीप, अर्पित पांडे, रौनक पांडे ने पुलिस को सूचना दे दी।