{"_id":"5c878d2fbdec221420473b40","slug":"muslim-leaders-meet-in-lucknow-over-ayodhya-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मुद्दे पर लखनऊ में हुई मुस्लिम पक्षकारों की बैठक, इकबाल बोले- श्री श्री का विरोध कर रहे संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मुद्दे पर लखनऊ में हुई मुस्लिम पक्षकारों की बैठक, इकबाल बोले- श्री श्री का विरोध कर रहे संत
Tue, 12 Mar 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम पक्षकारों की हुई बैठक
- फोटो : amar ujala
श्रीरामजन्मभूमि विवाद हल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए मध्यस्थों की अयोध्या में बैठक से पहले लखनऊ के नदवा कॉलेज में मामले के मुस्लिम पक्षकारों की बैठक हुई। जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी, बाबरी एक्शन कमेटी व अन्य धर्मों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि हम कोर्ट के साथ हैं। 70 साल से मामला चल रहा है। हम चाहते हैं कि अमन व शांति से मुद्दे को सुलझाया जाए।
विज्ञापन
वहीं, कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए मध्यस्थ श्री श्री रविशंकर के बारे में इकबाल ने कहा कि संत समाज के लोग श्री श्री का विरोध कर रहे हैं। इसलिए हम संतों के साथ हैं। उन्होंने (श्री श्री रविशंकर) इस मसले पर विवादित बयान भी दिया था। हालांकि, हम यही चाहते हैं कि अब मामले का निपटारा हो जाना चाहिए। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और कोर्ट के साथ हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इकबाल अंसारी बोले, पैनल ने जायज बात की तो मानेंगे
इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का पैनल अगर कोई जायज बात कहता है तो हम उसे मानेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन