फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim leaders comments on amit shah statement

अमित शाह पर भड़के मुस्लिम धर्मगुरु, कह दिया 'मदारी'

Tue, 06 May 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
muslim leaders comments on amit shah statement

अमित शाह के आजमगढ़ में दिए बयान पर उलेमाओं में खासी नाराजगी है। उन्होंने एक स्वर से शाह के बयान पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि यह अल्पसंख्यकों ही नहीं, बल्कि बहुसंख्यकों का भी अपमान है। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

उलमा ने कहा कि अवाम को इस तरह की बयानबाजी पर ध्यान न देते हुए जमकर मतदान करना चाहिए।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में राजधानी के उलमा ने शाह के बयान पर कुछ इस तरह नाराजगी जताई।

मुलायम को हो सकता है फायदा

muslim leaders comments on amit shah statement

बयान का मकसद मुलायम सिंह को फायदा पहुंचाना
आजमगढ़ को लेकर अमित शाह का बयान सीधे मुलायम सिंह को फायदा पहुंचाएगा। अवाम को चाहिए कि वे इन मदारियों के बयान से हटकर अपना फैसला लें, ताकि देश को एक ताकतवर इंसाफपसंद सरकार मिल सके।- मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी,  शिया धर्मगुरु

बयान पर ध्यान न देकर अवाम अपना काम करे
आजमगढ़ को लेकर अमित शाह के बयान ही नहीं, मैं किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी पर बोलना नहीं चाहता। अवाम से भी गुजारिश है कि अपने-अपने काम करें और इस तरह के बयानों पर संयम बरतें। प्रतिक्रिया से इन्हें ही फायदा होता है।
- मौलाना डॉ. कल्बे सादिक, उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान से आजमगढ़ हुआ बदनाम

muslim leaders comments on amit shah statement

आजमगढ़ के लोगों का अपमान
आजमगढ़ को लेकर विवादित बयान से सबको ठेस पहुंची है। इसकी सख्त मुखालफत की जानी चाहिए। साथ ही चुनाव आयोग को ऐसे बयान देने वाले के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। इससे के वल मुसलमानों ही नहीं, पूरे आजमगढ़ का अपमान हुआ है।
- मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ऐशबाग ईदगाह

मुसलमान ही नहीं, हिंदू भाइयों की भी तौहीन
इस बयान ने मुसलमान ही नहीं, हिंदू भाइयों की भी तौहीन की है। भाजपा नेता ने आजमगढ़ को आतंकवादियों का अड्डा करार देकर अल्पसंख्यकों ही नहीं, बहुसंख्यकों को भी ठेस पहुंचाई है। इसके लिए अमित शाह को नहीं, भाजपा को माफी मांगनी होगी।
 - मौलाना सैफ अब्बास नकवी, शिया चांद कमेटी

विज्ञापन

बयानबाजी से नहीं मिलना फायदा

muslim leaders comments on amit shah statement

बयानबाजी से कोई फायदा नहीं होने वाला। मुसलमान इस तरह के बयान के पीछे के राज को समझते हैं।

साथ ही हिंदू भाई भी अब नेताओं की बयानबाजी को अच्छी तरह समझ चुके हैं। इस तरह के भड़काऊ भाषण पर सीधे कार्रवाई हो।

 -अकरम अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोमिन अंसार सभा

उधर उलेमाओं के अलावा विरोधी पार्टियों में भी अमित के बयान से रोष है। प्रदेश के प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed