{"_id":"5a2927b04f1c1bce408bb8a8","slug":"muslim-ladies-says-thank-you-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- आपने हमारा साथ दिया, हम आपका साथ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- आपने हमारा साथ दिया, हम आपका साथ देंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
तीन तलाक पर केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए मुस्लिम महिलाएं नरेंद्र मोदी के समर्थन में खड़ी हो गई हैं। लखनऊ के रूमी गेट पर गुरुवार दोपहर इकट्ठा होकर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम को धन्यवाद दिया और कहा कि आपने हमारा साथ दिया है इसलिए हम आपका साथ देंगे।
मुस्लिम महिलाओं ने पोस्टर-बैनर के जरिए गुजरात की महिलाओं से अपील की कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। गौरतलब है कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार दिया था।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने पोस्टर-बैनर के जरिए गुजरात की महिलाओं से अपील की कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। गौरतलब है कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रिपल तलाक रोकने के लिए केंद्र की ये है तैयारी
गुजरात की महिलाओं से बीजेपी को वोट देने की अपील करतीं लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार 'मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल' लाने की तैयारी में लगी है। उसके तहत यदि पति, पत्नी को एक बार में तीन तलाक देता है तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है। पति को जमानत भी नहीं मिल सकेगी। इसके अलावा पत्नी और बच्चों के लिए हर्जाना भी देना पड़ेगा।