{"_id":"5d6b80c28ebc3e93ce4f9306","slug":"muslim-community-does-hawan-with-swami-paramhansdas-for-ram-mandir-in-ayodhaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वामी परमहंस दास के साथ मुस्लिम समुदाय ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वामी परमहंस दास के साथ मुस्लिम समुदाय ने किया हवन
Sun, 01 Sep 2019 02:53 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए कराया गया हवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तपस्वी छावनी के स्वामी परमहंस दास की अगुवाई में एक हवन आयोजित किया गया। इसमें मुस्लिम मंच की महिलाओं ने हाजी सईद व बब्लू खान के साथ सवा सौ करोड़ राम नाम का जप किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। हवन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कराया गया।
स्वामी परमहंस ने कहा कि सवा सौ करोड़ राम नाम की आहुति आज दी गयी ताकि राम मंदिर में आ रही बाधा दूर हो जाए और सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर के पक्ष में फैसला दे दे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिलाएं भी चाह रही हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। मुस्लिमों ने कहा कि राम हमारे भी पूर्वज हैं। अयोध्या राम की जन्मभूमि है इसलिए अयोध्या में ही राम मंदिर बने।