{"_id":"5de421058ebc3e54de04af54","slug":"muslim-board-says-99-percent-muslim-wants-review-petition-in-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बोर्ड ने कहा, अयोध्या मामले में 99 फीसदी मुस्लिम पुनर्विचार याचिका के पक्ष में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बोर्ड ने कहा, अयोध्या मामले में 99 फीसदी मुस्लिम पुनर्विचार याचिका के पक्ष में
Mon, 02 Dec 2019 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मौलाना वली रहमानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा कि भारत के 99 फीसदी मुसलमान चाहते हैं कि अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुसलमान न्यायपालिका में अटूट भरोसा रखते हैं। इसलिए ही पुनर्विचार याचिका दायर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह कहता है कि ज्यादातर मुसलमान ऐसा नहीं चाहते तो गलत है।
विज्ञापन
रहमानी ने कहा कि कुछ लोगों को यह भी संदेह है कि हमारी याचिका खारिज कर दी जाएगी, पर इसका यह मतलब तो नहीं कि हम इसे फाइल ही नहीं करें। यह हमारा कानूनी अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कई विरोधाभासी बातें हैं। यह पूछे जाने पर कि कुछ लोगों का सुझाव है कि दशकों पुराने इस विवाद का अंत होना चाहिए, रहमानी ने कहा कि ये वे लोग हैं, जिन्हें मस्जिद से कोई लगाव नहीं था।
वे डर में रहते हैं और दूसरों को भी वैसी ही स्थिति में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने वाले बुद्धिजीवियों से पूछा जाना चाहिए कि वे मुस्लिम समुदाय के लिए क्या कर रहे हैं।