फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   musical fountain at janeshwar park

यहां लगेगा देश का बेस्ट म्यूजिकल फाउंटेन

Tue, 24 Jun 2014 10:53 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
musical fountain at janeshwar park

गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क में देश के सबसे बेहतरीन म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


संगीत और प्रकाश के संयोजन से संचालित होने वाले फव्वारा काफी ऊंचाई तक जाएगा। दूर-दूर से इस अद्भुत नजारे को देखा जा सकेगा।

इससे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर गोमती विहार पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया था। यह अभी रोजाना शाम को तीन घंटे संचालित किया जाता है। हजारों लोग शाम को इसका लुत्फ लेने आते हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण अब इससे बेहतर फाउंटेन का इंतजाम जनेश्वर मिश्र पार्क में करने जा रहा है। मुख्यमंत्री पांच अगस्त को इस पार्क का लोकापर्ण करेंगे।

इस संबंध में फाइल को उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को पास कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि यह राजधानी का सबसे बढ़िया पार्क है ही साथ ही कोशिश की जा रही है कि इस पार्क की देश में एक अलग पहचान बन जाए। इस फाउंटेन की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा से जगमगाएगा पार्क

गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र लखनऊ पार्क में प्रकाश के लिए पूरी व्यवस्था सोलर एनर्जी के जरिए की जाएगी। यह अपनी विशालता के लिहाज से देश का पहला पार्क होगा, जिसमें सौर ऊर्जा पर शत प्रतिशत प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। करीब 50 एकड़ क्षेत्रफल में यहां झील बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि इस पार्क की खूबसूरती को और बढ़ा देगी। बच्चों के लिए एक अलग से एम्यूजमेंट पार्क भी यहां बनाया जाएगा।

जनेश्वर मिश्र पार्क में 14 किलोमीटर का वाकिंग ट्रैक, 6 किलोमीटर का साइकिल पथ और नौ किलोमीटर जागिंग ट्रैक होगा।

इस झील के निर्माण को लेकर आईआईटी कानपुर की मदद से हाइड्रोलिक स्टडी भी करवाई गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क और ट्वॉय जोन भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed