{"_id":"67047b7c25da02994d000287","slug":"murdered-his-wife-on-the-knowledge-of-her-having-an-affair-with-a-friend-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-906167-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्त से संबंध होने की जानकारी पर किया था पत्नी का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्त से संबंध होने की जानकारी पर किया था पत्नी का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दोस्त के साथ संबंध की बात पता चलने से नाराज सर्वेश ने पत्नी पूनम की दुपट्टा से गला कसकर हत्या कर दी थी। मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक मूलरूप से बाराबंकी के हैदरगढ़ मुर्तिहा गांव की रहने वाली पूनम राजपूत (32) का शव शनिवार को रहीम नगर डिडौली स्थित उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता सुखई लाल, भाई कुलदीप और अन्य लोग पहुंचे थे। गले में दुपट्टा और कसाव का निशान बना था। सुखई लाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सर्वेश मोबाइल बंद कर भागा हुआ था, जिसे सोमवार रात नौ बजे पुलिस ने कबाड़ी की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि घर में दोस्त सोनू भी रहता था। पूनम के सोनू से संबंध हो गए थे। उसने पत्नी के मोबाइल में सोनू की चैट देख ली थी। इसके बाद उसने सोनू को घर से भगा दिया था। इसको लेकर शनिवार सुबह पूनम से विवाद भी हुआ था। कुछ देर बाद पूनम जमीन पर बेड की टेक लेकर बैठ गई थी। तभी बिस्तर पर खड़े होकर उसका गला दुपट्टा से कसकर हत्या कर दी थी।