फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder on the pretext of booking an Ola: Dead body found in Lucknow with tape on its mouth, hands tied with ro

ओला बुकिंग के बहाने हत्या : लखनऊ में लाश के मुंह पर चिपकाया टेप, हाथ रस्सी से बांधे; पत्नी से कही ये बात

Thu, 02 Oct 2025 06:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

लखनऊ में 29 सितंबर को एक युवक अचानक से गायब हो गया। इसके बाद उसक लाश गुरुवार को जंगल के पास पड़ी मिली। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Murder on the pretext of booking an Ola: Dead body found in Lucknow with tape on its mouth, hands tied with ro
मृतक की फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ में पारा के बुद्धेश्वर बादलखेड़ा निवासी योगेश कुमार पाल (27) की बेरहमी से हत्या कर शव मंगलवार देर रात सीतापुर के पिसवा थाना क्षेत्र के सरियापुर-फुकहा मार्ग किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह सीतापुर पुलिस ने शव की शिनाख्त की, जिससे गुमशुदगी की गुत्थी खुली।

दरअसल, 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे योगेश ने पत्नी वंदना से कहा कि वह दोस्त की पत्नी को लेने के लिए सीतापुर जा रहा है। इसके बाद वह बुकिंग लेकर अपनी कार से निकला। लेकिन, उसी रात से लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई।

विज्ञापन

परिजनों ने कराई थी गुमशुदगी
अगले दिन भी कोई जानकारी न मिलने पर उसके ससुर बद्री, निवासी डालखेड़ा (उन्नाव) ने पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच मंगलवार देर रात ग्राम प्रधान रमेश यादव ने सूचना दी कि गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। इंस्पेक्टर पिसवा वीरेंद्र सिंह तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। शिनाख्त के लिए शव की तस्वीरें आसपास के जनपदों में भेजी गईं। बृहस्पतिवार सुबह पुष्टि हुई कि मृतक लखनऊ निवासी कार मालिक योगेश पाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की हालत ने हत्या की बर्बरता को साफ किया। दोनों हाथ पीछे बंधे थे और पूरे चेहरे पर टेप चिपकाई गई थी। तलाशी लेने पर उसके कपड़ों से न मोबाइल मिला, न ही पैसे। कार भी गायब थी। साफ है कि पहले योगेश से मारपीट और लूटपाट की गई और फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया।

पुलिस को मिला बड़ा सुराग
घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एडिशनल एसपी दक्षिणी दुर्गेश प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी वारदात का जायजा लिया। जांच में एक बड़ा सुराग भी मिला है।

खैराबाद टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी में योगेश की कार जाते हुए दिखाई पड़ी। फुटेज में कार के अंदर एक अन्य युवक भी बैठा नजर आ रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, सीतापुर पुलिस की दो टीम, पश्चिमी डीसीपी की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम समेत कई टीमें घटना की जांच में जुटी हैं।

अब तक 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि लूट और हत्या के अलावा अन्य एंगल पर भी जांच जारी है। पत्नी से यह कहकर निकले युवक का शव दो दिन बाद झाड़ियों में बरामद होना सवाल खड़े करता है कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन है? पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पर्दाफाश का दावा कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed