फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of youth, one accused in custody

Lucknow News: प्रेम प्रसंग में युवक की घर में पीटकर हत्या

Sat, 15 Apr 2023 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Murder of youth, one accused in custody
मोहनलालगंज। डेबरिया गांव में शुक्रवार को दबंगों ने घर में घुसकर रामकरन रावत (22) की पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त परिजन खेत में कटाई करने गए थे। युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस जांच करने पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

युवक के कत्ल से नाराज परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात करीब 9.30 बजे पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। मृतक के पिता कालिका की तहरीर पर पड़ोसी उमाशंकर, शत्रोहन, गंगाविशुन और अमित पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उमाशंकर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में युवती के परिजनों ने भी मृतक के खिलाफ तहरीर दी है। सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, डेबरिया के रामजीत ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामकरन मजदूरी करता था। उसका प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती से था। शुक्रवार सुबह परिजन पिता कालिका के साथ खेत में कटाई करने गए थे। इस दौरान घर पर रामकरन अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे रामकरन की प्रेमिका के पिता व भाई घर में घुस गए। रामकरन को घसीटकर बाहर निकाला और खड़ंजे पर ले जाकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
खून से लथपथ रामकरन किसी तरह खुद को बचाते हुए घर के अंदर भागा और चारपाई पर गिर गया। यह देख आरोपी भाग निकले। शाम करीब पांच बजे खेत से परिजन लौटे तो रामकरन को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए। आननफानन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ देर में ही रामकरन ने दम तोड़ दिया।


आरोपियों ने बचाव में दी तहरीर
रामजीत ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन साजिशन शाम को थाने पहुंचे। रामकरन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके परिवार की युवती की शादी तय हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को रामकरन ने घर पर हंगामा किया और युवती से बदसुलूकी की। आरोप है कि यह तहरीर युवती की तरफ से दिलवाई गई।


परिजनों ने घर में ताला जड़ा
युवती के परिजनों की तहरीर पर पड़ताल करने पुलिस मृतक के घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। यह देख रामकरन के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक, रात में करीब 9.30 बजे समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ दिया
पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले ही रामकरन के गांव की युवती से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद भी उसने संबंध बनाए रखा। इसकी जानकारी होने पर दंपती में आए दिन झगड़ा होता था। परिजनों ने बताया कि रामकरन ने पांच साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था।



समय से मिलता इलाज तो बच जाती जान
पिटाई से घायल रामकरन की पीठ, पैरों व सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। मृतक के परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसका घरेलू इलाज करने में जुटे रहे। पुलिस छेड़छाड़ की जांच करने पहुंची। तब तक रामकरन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed