फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of young woman in amethi

अमेठी में दलित युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 12 Apr 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
murder of young woman in amethi
घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
अमेठी के संग्रामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह दलित युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अमेठी-धनापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी कुंतल किशोर ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार युवती बुधवार रात घर वालों के साथ पड़ोसी गांव धनापुर में नौटंकी देखने गई थी। रात एक बजे के करीब सभी लोग घर लौट आए थे। गुरुवार की सुबह खेत में एक ग्रामीण ने युवती का शव देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण और परिवारीजन इकट्ठा हुए। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि हम सबके साथ वह नौटंकी देखने गई थी फिर साथ में ही लौट भी आई। फिर वह खेत कब और कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

murder of young woman in amethi
मौके पर जांच करते एसपी। - फोटो : amar ujala
घटना से नाराज परिवारीजनों और ग्रामीणों ने गांव के पास से ही गुजरे अमेठी-धनापुर मार्ग पर शव रखककर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी कुंतल किशोर टीम के साथ पहुंचे। जांच का भरोसा देने पर ग्रामीण सड़क से हटे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि उससे दुष्कर्म हुआ है कि नहीं। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed