फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of young man who play pubg with his cousin

चचेरे भाई संग खेल रहा था पबजी गेम, सोने गया घर, सुबह मिला निर्वस्त्र शव

Tue, 25 Jun 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
murder of young man who play pubg with his cousin
निगोहां:-युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या,नग्न अवस्था में पड़ा मिला शव. यतीश की फाइल फोटो
चचेरे भाई संग खेल रहा था पबजी, सोने गया घर, सुबह रेती मिली गर्दन, तीन हिरासत में
विज्ञापन

राजधानी के निगोहां इलाके के शेरपुरलवल गांव निवासी 24 वर्षीय यतीश तिवारी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर चचेरे भाई के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था।
करीब एक घंटे बाद वह सोने की बात कहते हुए चला गया। सोमवार सुबह घर के पास उसका निर्वस्त्र शव मिला। इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शुरुआती पड़ताल में नाजायज संबंध या प्रेम संबंध की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान शिव प्रसाद तिवारी का बेटा यतीश दो भाई-बहन में छोटा था। परिवारीजनों का कहना है कि रविवार रात नौ बजे उसने सबके साथ खाना खाया और 10 बजे घर से चला गया। वह पास ही पीपल के पेड़ के नीचे चचेरे भाई राजा तिवारी के साथ मोबाइल पर पबजी खेलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा ने बताया कि 11 बजे गेम खत्म कर दोनों सोने के लिए घर चले गए। इसके बाद क्या हुआ? किसी को नहीं पता। सोमवार सुबह यतीश का शव घर से 100 मीटर दूर खड़ंजे के किनारे स्थित पुलिया के पास पड़ा मिला। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और गला धारदार हथियार से कटा हुआ था।
यतीश का शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को शव के पास ही यतीश के कपड़े व मोबाइल मिल गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा एक युवती समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिया के पास से निकली थी प्रभात फेरी
गांव में रोज ग्रामीण प्रभात फेरी निकालते हैं। सोमवार को इसमें यतीश का चाचा जगदीश भी शामिल था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढे़ चार बजे प्रभात फेरी उसी पुलिया के पास से निकली, जहां यतीश का शव पड़ा था। हालांकि, अंधेरा होने से यह नजर नहीं आया। जब रोशनी हुई तो लोगों ने शव देखा। हालांकि, गर्दन बुरी तरह से कटी होने और खून फैला होने से शव की पहचान में थोड़ी देर लगी। पुलिस का कहना है कि हत्या रात 11 बजे के बाद और सुबह साढ़े चार बजे से पहले की गई है।
पांच महीने बाद होनी थी शादी
शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि यतीश की बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित सराय गांव में शादी तय हो चुकी थी। एक अप्रैल को गोदभराई की रस्म हुई थी। 22 नवंबर को तिलक समारोह था। वहीं, 28 नवंबर को बारात लेकर बाराबंकी जाना था।
मचा कोहराम, बेसुध हुई मां
यतीश की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि यतीश का बड़ा भाई मनीष होमगार्ड है और सचिवालय में तैनात है। बहन प्रीति का विवाह हो चुका है। मां सरला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटे का शव देखकर वह बेसुध होकर गिर पड़ी।

गला दबाने के बाद चलाया चाकू!
पुलिस का कहना है कि यतीश का पहले गला दबाया गया होगा। इसके बाद चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की गई होगी। उसकी अंडरवियर में गंदगी लगी थी, जिससे पुलिस ऐसी आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed