फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of wife of contractor in goel heights apartment in chinhat

गोयल हाइट्स अपार्टमेंट में ठेकेदार की पत्नी की हत्या, पति हिरासत में

Wed, 15 Jul 2020 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
murder of wife of contractor in goel heights apartment in chinhat
दिव्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चिनहट में अयोध्या मार्ग स्थित गोयल हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले बिजली विभाग के ठेकेदार अखंड प्रताप सिंह की पत्नी दिव्या सिंह (30) की मंगलवार सुबह गला दबाकर हत्या कर दी गई। अखंड का कहना है कि वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। लौटने पर पत्नी का शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा देखा।

विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस से अखंड ने लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों में कोई संदिग्ध नजर नहीं आ रहा। शुरुआती पड़ताल में अखंड की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि अखंड मूलरूप से गोंडा के बहादुरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह बिजली विभाग में ठेके पर कनेक्शन देने का काम करता था। पांच साल पहले उसका बस्ती की दिव्या से विवाह हुआ था। दोनों के एक बेटा दक्ष है। तीनों गोयल हाइट्स अपार्टमेंट के टॉवर संख्या छह के फ्लैट नंबर 104 में रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अखंड बाराबंकी जाने की बात कह घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 15 मिनट बाद वह घर लौटा तो दिव्या का शव फर्श पर पड़ा देख चीखने लगा। फ्लैट में रहने वाले लोग एकत्र हो गए। अखंड ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे का सामान बिखरा मिला। दिव्या के शव के पास पुलिस को फर्श पर खून की कुछ छीटें पड़ी मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed