फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of property dealer

जुआ में हारने पर दोस्त ने किया था प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल

Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder of property dealer
लखनऊ। काकोरी के प्रॉपर्टी डीलर राहुल गौतम की हत्या कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात उसके ही दोस्त ने जुए में रकम हारने के बाद की थी। रविवार को माल पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

गत पांच नवंबर को माल के कोलवा गांव के बाग में प्रॉपर्टी डीलर राहुल गौतम (23) निवासी काकोरी जिल्हापुर की हत्या कर दी गई थी। राहुल के बड़े भाई बौद्धिष्ट कुमार उर्फ रिंकू ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन में जुटे माल थाना प्रभारी रवींद्र कुमार व उनकी टीम ने रविवार को देवरी भारत गांव के मोड़ के पास इटौंजा रोड पर नीली अपाचे बाइक से जा रहे युवक को पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माल के गौरैया गांव निवासी भगवानदीन (19) बताया। बरामद बाइक राहुल की पाई गई।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से राहुल का मोबाइल और उससे लूटी गई रकम में से 130 रुपये भी मिले। सीओ मलिहाबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि भगवानदीन से पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन राहुल पड़ोस के एक गांव में जुआ खेल रहा था। जहां भगवानदीन भी उसके साथ था। भगवानदीन जुए में काफी रकम हार गया था और राहुल जीता था। राहुल के वहां से जाते ही भगवानदीन उसके पीछे निकला था। रास्ते में भगवादीन ने लाठी से राहुल के सिर पर प्रहार कर दिया। राहुल गिरा तो उसने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद राहुल की अपाचे बाइक, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार ने बताया भगवानदीन ने लूट के इरादे से राहुल की हत्या करने की बात कुबूल की है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल सेमर की बल्ली और वारदात के समय पहने कपड़े जिन पर खून के निशान हैं, बरामद हो गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

बाइक बेचने की फिराक में था भगवानदीन
माल। राहुल की हत्या कर लूटी गई अपाचे बाइक को भगवानदीन बेचने की फिराक में था। उसने कई लोगों से बाइक बेचने को लेकर बातचीत भी की थी। रविवार को वह बाइक बेचने के लिए ही जा रहा था कि तभी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed