फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of pradhan's cousin

प्रधान के चचेरे भाई की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder of pradhan's cousin
रायबरेली में सोमवार को गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त सिंह मजरे धूता गांव में किसान की हत्य? - फोटो : RAIBARAILY
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात ग्राम प्रधान के चचेरे भाई की नृशंस हत्या कर दी गई। किसी वजनी हथियार से उसका सिर कूंचकर उसे बेरहमी के साथ मारा गया। उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया था। मृतक रात में फसल की रखवाली कर रहा था। सूूचना पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर वारदात की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। वारदात की कोई स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त देवगनपुर मजरे धूता गांव निवासी बृजलाल यादव उर्फ लोधा (55) फसल की रखवाली के लिए खेत में ही रहता था। रविवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ गेहूं की कटाई कर रहा था। देर शाम पत्नी रामावती और बच्चे घर वापस लौट आए। कुछ देर बाद पत्नी भोजन लेकर बृजलाल के पास गई थी। इसके बाद वापस लौटकर घर आ गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पत्नी और बच्चे गेहूूं की कटाई करने के लिए खेत पहुंचे तो देखा कि जिस स्थान पर बृजलाल सोता था, वहां से 50 मीटर दूरी पर उसका शव खून से लतपथ पड़ा है। उसका सिर किसी वजनी हथियार से कूंचा गया है। यह देख दंग रह गए। परिवारीजनों की सूचना पर थानेदार अरविंद सिंह और सीओ डलमऊ अशोक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक ग्राम प्रधान बलराम यादव का चचेरा भाई है। बेटी उर्मिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई चीज देख लेने पर हत्या किए जाने का शक
वैसे तो मृतक किसान से किसी की रंजिश नहीं थी। ऐेसे में पुलिस की शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि रात के वक्त मृतक किसान ने कोई ऐसी चीज देख ली थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। जिस तरह किसान की हत्या की गई, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे मृतक किसान से किसी बात को लेकर चिढ़े थे। पुलिस घटना की गुुत्थी सुलझाने को कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
वारदात के खुलासे को पांच टीमें गठित
प्रधान के चचेरे भाई की हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने पांच पुलिस टीमें गठित की हैं। इसमें गदागंज थाने के अलावा ऊंचाहार, जगतपुर, सीओ डलमऊ की टीम के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है। एसपी की तरफ से गठित की गई टीमें वारदात के खुलासे के लिए पड़ताल कर रही हैं।
यह कैसे हो गया, पापा की रंजिश भी नहीं थी
किसान की हत्या के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा है। बिलख रहे उसके बच्चे यही कह रहे हैं कि पापा की तो किसी से रंजिश भी नहीं थी। फिर किसने उनकी हत्या कर दी। मृतक की बेटी शर्मिला के मुताबिक एक दिन पूर्व शाम तक वह पापा और मम्मी के साथ गेहूं की कटाई कर रही थी। पापा खेतों की रखवाली करने के लिए खेत पर ही रहते थे। काम करने के बाद शाम को सब लोग घर वापस चले आए। मम्मी खाना देने के लिए रात 9.00 बजे गई हुई थी और वापस चली आई। पापा की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। मृतक के छह बेटियां उर्मिला, सावित्री, सविता, ममता, शर्मिला, सरिता एवं एक बेटा नंदकिशोर है।

जल्द होगा वारदात का खुलासा
खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की किसी वजनी हथियार से हमला करके हत्या की गई है। वारदात की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। वारदात के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द वारदात का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। -श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed