फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of innocent in thakurganj

मासूम की हत्या कर फेंका शव, शरीर पर जख्मों के इतने निशान कि देखकर रूह कांप जाए

Sat, 28 Apr 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Apr 2018 11:02 AM IST
murder of innocent in thakurganj
ठाकुरगंज में मिला ऋषभ का शव। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शनिवार सुबह खाली पड़े प्लॉट में तीन वर्षीय मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर चोट के बहुत सारे जख्म हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे बुरी तरह तड़पाकर मारा गया है। मासूम की मां ने पति और देवर पर बच्चे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।


हुसैनगंज निवासी संतोष कश्यप सब्जी विक्रेता है। वह पत्नी खुशबू और बेटे ऋषभ के साथ यहां रहता था। करीब तीन महीने पहले खुशबू को शक हुआ कि संतोष का किसी महिला से अवैध संबंध है। इस पर काफी झगड़ा होने के बाद वह चौक स्थित अपने मायके चली गई।  


दो दिन पहले गुरुवार को खुशबू बेटे को लेकर ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खां राजा क्षेत्र निवासी अपनी बहन सोनी के यहां आई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को सोनी के मोहल्ले में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। सोनी और उसके पति के साथ खुशबू भी बेटे को लेकर समारोह में शामिल होने गई।
विज्ञापन


खुशबू ने बताया कि जब हम सभी खाना खा रहे थे तो ऋषभ वहीं खेल रहा था। कुछ ही देर में वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। करीब 1:30 बजे खुशबू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

शनिवार सुबह वैवाहिक स्थल के पास ही एक खाली पड़े प्लॉट में कुत्तों को मंडराते देख लोग पास पहुंचे तो देखा कि बच्चे का शव पड़ा है। खबर फैलते ही खुशबू और उसके घर वाले पहुंचे तो शव की शिनाख्त ऋषभ के रूप में हुई। बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जिससे ये साफ है कि उसे बहुत मारापीटा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


ऋषभ की मां खुशबू का कहना है कि उसका उसके पति से झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते वह बेटे को लेकर अलग रहती थी। उसका आरोप है कि पति और देवर ने ही ऋषभ को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव फेंक दिया। खुशबू ने कहा कि संसोतष पहले भी ऋषभ को दो बार ले जा चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed