फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of his wife in suspection

दूसरे युवक से संबंध होने के शक में बीच रास्ते पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 28 Feb 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
murder of his wife in suspection
लखनऊ। मड़ियांव के गायत्रीनगर में दूसरे युवक से संबंध होने का संदेह हुआ तो अफसाना (25) को चाकू से गोदकर पति ने घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर निवासी मो. रफीक मड़ियांव के गायत्रीनगर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अफसाना व पांच साल की बेटी रहती थी। वह सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, रफीक को संदेह था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध हैं। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। रफीक अपनी पत्नी को गांव लेकर जाना चाहता था ताकि दूसरे युवक से वह मिल न पाए। इसका विरोध अफसाना कर रही थी।
विज्ञापन

सुबह से गायब थी अफसाना
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक, पूछताछ में रफीक ने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना सुबह से ही लापता थी। उसने कई जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम को वह पास की गली में आती दिख गई। गुस्से रफीक ने सवाल किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर नाराज होकर रफीक ने अफसाना पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके पेट व सीने पर कई वार किये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर तड़पती रही थी, तमाशा देखते रहे लोग
रफीक ने जब चाकू से अफसाना पर हमला किया तो उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी जुट गये। खून से लथपथ अफसाना सड़क पर तड़प रही थी। उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाने के बजाए लोग तमाशा देख रहे थे। कोई मदद को आगे नहीं आया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अफसाना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया है। अफसाना के मायके सूचना दी गई है। उनके आने केबाद ही जो तहरीर दी जाएगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed