फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of her fourth husband

ज्ञानवती ने ही की थी अपने चौथे पति की हत्या

Fri, 28 May 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
murder of her fourth husband
लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर अपैया गांव में सोमवार रात अवधेश की हत्या उसके साथ पत्नी की तरह रह रही ज्ञानवती ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी महिला की निशादेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लकड़ी की फंटी, ब्लेड व जहरीली दवा भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नगराम के शाह मोहम्मदपुर अपैया गांव में बहन की ससुराल में तलाकशुदा ननद के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे अवधेश की सोमवार रात हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने उसकी कथित पत्नी ज्ञानवती पर शंका जताते हुए हत्या करने का केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने ज्ञानवती को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह अपने विरोधाभाषी बयानों में फंस गई। उसने पति अवधेश की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। ज्ञानवती ने बताया कि अवधेश उसका चौथा पति था। पहली शादी नगराम के सुरेश के साथ हुई थी, उसके बाद चोरहापुर के श्यामलाल से हुई जिससे एक बेटा सूरज हुआ। श्यामलाल से तलाक के बाद उसकी तीसरी शादी सुखलालखेड़ा के सुनील रावत के साथ हुई थी जिससे बेटा विशाल व बेटी मोहिनी हुई।
विज्ञापन

वहां से रिश्ता टूटने के बाद वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थी। इस बीच चौथे पति के रूप में भाई बब्लू के साले अवधेश से प्रेम संबंध हो गए तो दोनों गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ज्ञानवती ने बताया कि कुछ दिन बाद अवधेश शराब का लती हो गया। कमाई न होने से घर में अक्सर कलह हुआ करती थी। रोज-रोज के झगड़े से वह आजिज आ चुकी थी। इससे छुटकारा पाने के लिए मौके की तलाश में लगी रही। सोमवार रात पड़ोस के गांव इच्छाखेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने दोनों बेटे गए थे। इस दौरान नशे में धुत अवधेश के पानी मांगने पर उसने चोरी से जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। थोड़ी देर में उसके बेहोश होने पर लकड़ी की फंटी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खींचकर झोपड़ी से बाहर डाल दिया। अपने को बचाने के लिए दूसरों द्वारा हत्या कर शव सहन में डाले जाने की बात साबित करने के लिए उसके शरीर के कई अंगों पर ब्लेड से घाव कर मिट्टी का लेप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के विवेचक के अनुसार, आरोपित महिला की निशानदेही पर घर में छिपाकर रखा गया आला कत्ल लकड़ी की फंटी, जहरीला पदार्थ व ब्लेड बरामद कर लिया गया है। ज्ञानवती को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया । वहीं मां के जेल जाने के समय थाने पर आए तीनो मासूम सूरज, मोहिनी, विशाल एक टक मां को निहारते रहे। नानी गंगादेई उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed