{"_id":"6536d8b26f6070c74b05ecf4","slug":"murder-of-an-elderly-farmer-by-hitting-him-on-the-head-lucknow-news-c-13-lko1012-464766-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिर पर वार कर बुजुर्ग किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिर पर वार कर बुजुर्ग किसान की हत्या
Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के उसरना गांव में सिर पर वार करके बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। रविवार रात उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया मगर तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उसरना निवासी हरीश चंद्र के मुताबिक उनके पिता जय जय राम (60) रविवार शाम पांच बजे खेत पर काम करने गए थे। रात नौ बजे तक वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 12 बजे के आसपास खेत में ही बनी झोपड़ी के पास उनका शव पड़ा मिला। पास में ही पेड़ की डाल टूटी पड़ी थी। जय जय राम के मुंह से खून निकल रहा था।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जय जय राम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
एसीपी बीकेटी अभिनव सिंह का कहना है कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।