फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a woman in naka in lucknow.

बाथरूम में फ्रेश होकर भागा था कातिल, महिला की हत्या कर घबरा गया था, मिले अहम सुराग

Sun, 21 Jan 2018 02:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman in naka in lucknow.
महिला का शव किचन में पड़ा पाया गया - फोटो : amar ujala

नाका इलाके में हार्डवेयर व्यवसायी की पत्नी व सीडीआरआई की लैब टेक्नीशियन बीना मेहरोत्रा की दिनदहाड़े हत्या की पड़ताल में जुटी पुलिस को बाथरूम में वॉशबेसिन के नीचे खून के दो बूंद नजर आए। फोरेंसिक टीम ने जांच में माना कि कातिल फ्रेश होकर फरार हुआ था। कातिल के दाहिने हाथ पर चोट का संदेह जताया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद किचन में पड़ा चाकू, कमरे में बेड पर रखा लोहे का पाइप व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ संभावित स्थानों से अंगुलियों की छाप उतरने का सिलसिला चल रहा था। इस बीच एक मीडियाकर्मी ने बाथरूम के वॉशबेसिन के नीचे खून के बूंद देखकर कातिल द्वारा हाथ धोकर फरार होने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन


एएसपी क्राइम के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने बाथरूम में जांच शुरू की। पाया कि लैट्रीन की शीट पर बैठे व्यक्ति का दाहिना हाथ वॉशबेसिन के नीचे पहुंचेगा। खून के सिर्फ दो बूंद होने पर टीम ने कातिल के दाहिने हाथ पर चोट आने की आशंका जताई। माना जा रहा है कि बीना की हत्या के बाद कातिल भी घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में जाकर फ्रेश हुआ और वॉशबेसिन में हाथ धोकर फरार हो गया। फ्रेश होने के दौरान वॉशबेसिन के नीचे गिरी खून की दो बूंद पर उसकी नजर नहीं गई। फोरेंसिक टीम द्वारा कातिल के दाहिने हाथ में चोट की संभावना जताए जाने पर पुलिस ने व्यवसायी राजीव मेहरोत्रा से घर आवागमन रखने वाले लोगों के बारे में जानकारी करके छानबीन शुरू की।

इसलिए करीबी पर गहराया शक: डोरी खींचकर दरवाजा खुलता है ये कैसे कातिल को पता था

murder of a woman in naka in lucknow.
मामले की जांच के दौरान परिवारीजन। - फोटो : amar ujala

राजीव व बीना के मकान में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त है। बेसमेंट में गोदाम व भूतल पर दुकान थी। वहां तक पहुंचने के लिए बने दरवाजे में सेंटर लॉक लगा है। इसके अलावा लोहे की एक क्लिप में नायलॉन की डोरी बांधकर प्रथम तल में ड्राइंग रूम के बाहर खूंटी से बांधी गई है।

फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद व्यक्ति को गेट खोलने के लिए नीचे जाने के बजाय डोरी खींचकर दूसरी खूंटी से फंसानी होती थी। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल ने रस्सी ढीली की और क्लिप उठाकर दरवाजा खोला। बाहर निकलकर दरवाजा खींचते ही क्लिप खांचे में गिर गई और दरवाजा भीतर से बंद हो गया। बाहर निकलने के बाद दरवाजा भीतर से बंद करने का तरीका कातिल को मालूम था।

हत्यारे को पता था बीना घर पर अकेली हैं
पुलिस का कहना है कि हत्यारे को यह भी मालूम था कि शनिवार व रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक बीना घर में अकेली रहती हैं। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने कहा कि तीन मंजिला मकान में सिर्फ मेन गेट से ही जा सकते हैं। मेन गेट के बाद लगा मजबूत दरवाजा भीतर से बंद था। छत के रास्ते दाखिल होने के लिए पड़ोसी के घर से कूदकर या पीछे लगे पेड़ पर चढ़कर जाना काफी जोखिम भरा है।

चार साल में हटाए 20 नौकर

murder of a woman in naka in lucknow.
इनसेट में बीना मेहरोत्रा - फोटो : amar ujala

राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि उनके शोरूम पर वर्तमान में नौ नौकर काम करते हैं। नौकरी से निकाले गए नौकरों के बारे में सवाल पर कहा कि चार साल में 20 नौकर हटाए थे। उन्होंने बताया कि नीरज को तीन सौ रुपये चुराने और लक्ष्मीकांत पर 10 हजार की चोरी के आरोप में हटाया था।

इसके अलावा सत्यभान व अन्य नौकरों के नाम बताए। कहा कि दुकान पर काम करने वाले अमित त्रिपाठी व घर की बुजुर्ग नौकरानी ने अपनी मर्जी से काम छोड़ा था। तीन साल पहले नौकरी से हटाया एक नौकर हफ्ता भर पहले घर के बाहर मिला था और काम पर रखने की मांग की थी।

पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
व्यापार मंडल के नेता पवन मनोचा ने बताया कि हार्डवेयर व्यवसायी राजीव मेहरोत्रा की पत्नी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या व लूटपाट के खुलासे के लिए पुलिस को 72घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। हत्या के विरोध में शनिवार दोपहर से व्यापारियों ने दुकानें बंद की थीं।

गले नहीं उतर रही लूट की थ्योरी, सेफ खुली, लॉकर बंद, पहने गहने भी सुरक्षित
चाकू से कटी बीना की दाहिनी कलाई पर सोने के दो कंगन व गले में चेन जस की तस थीं। एक बाली खून से सनी हुई किचन में पड़ी थी। जबकि सेफ खुली पड़ी थी, कपड़े-चाबियां बिखरे थे, लेकिन लॉकर बंद था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में यह हत्या ही है, जिसे लूट का रंग देने की कोशिश की गई।

22 को मां का बर्थ-डे मनाने की थी तैयारी, पर खुशियों को लगी नजर

murder of a woman in naka in lucknow.
बीना मेहरोत्रा - फोटो : amar ujala

बेटी बोली-मम्मी तो शॉपिंग पर लेकर जाने वाली थीं
मां के शव के पास बिलख रही सृष्टि रोते-रोते बोली, 22 को मम्मी का बर्थ-डे है। उन्होंने वीकली ऑफ में शॉपिंग कराने को कहा था। घर से जाते समय उन्होंने लौटने के बाद बाजार चलने को कहा था। इस बीच महिला पुलिसकर्मियों ने उसे ढांढस बंधाने के साथ तहकीकात शुरू की। उसके सामने सेफ का लॉकर खोलने की कोशिश की। तमाम प्रयास पर भी लॉकर न खुलने पर सृष्टि ने कहा कि उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे।

बेटे को जन्मदिन पर आना था, लेकिन आना पड़ा मौत पर
राजीव व बीना का बेटा शांतनु नोएडा के एक संस्थान से सीएस का कोर्स कर रहा है। वह भी 22 को आने वाला था, लेकिन मां की मौत की सूचना पर वह शनिवार को यहां पहुंच गया। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद बैकुंठधाम में बीना का अंतिम संस्कार किया गया।

सामने आए संपत्ति के दो विवाद, ये बातें आ रही हैं सामने

murder of a woman in naka in lucknow.
बीना के पति राजीव व बेटी सृष्टि पूछताछ के दौरान। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर नाका ने राजीव व उनके रिश्तेदारों से रंजिश के बारे में तहकीकात की। पता चला कि घर के पास में स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन पर एसबीआई का एटीएम है। इसके अलावा वाराणसी के गऊघाट पर प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की जानकारी मिली।

वहीं, राजीव मेहरोत्रा के घर से सटा खाने होटल बंद देखकर पुलिसकर्मियों ने उसके मालिक के बारे में छानबीन शुरू की। पता चला कि मालिक कामता एक मुकदमे की पेशी के सिलसिले में होटल बंद करके कोर्ट गया है।

उधर, घरेलू नौकरों के सवाल पर राजीव ने कहा कि सफाई वह खुद करते थे। बेटी सृष्टि खाना पकाने में बीना का हाथ बंटाती थी। बीना साप्ताहिक अवकाश पर वाशिंग मशीन में कपड़े धोती थी और मोहल्ले में रहने वाले धोबी हनुमान कनौजिया को प्रेस करने को देती थीं। वह शनिवार व रविवार को 11-12 बजे के बीच आता था। दूसरे तल के आंगन में कपड़े फैले देखकर धोबी के न आने की बात कही। पुलिस ने हनुमान कनौजिया समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

व्यापारियों की दलील: जब भाई-बहन आए तब घर में मौजूद था कातिल!

murder of a woman in naka in lucknow.

व्यवसायी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या की खबर पर व्यापार मंडल के नेता अमरनाथ मिश्रा, पवन मनोचा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को तर्क दिया कि लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने बीना पर हमला करके हत्या की। माल बटोरने के लिए घर खंगालने के दौरान बीना के भाई गोपाल आहूजा व बहन प्रभा ने आकर कॉलबेल बजा दी। इससे हड़बड़ाए बदमाश तन के गहने व अन्य सामान लूटने के बजाय छत के रास्ते से भाग निकले।

पति ने कहा-हाथ में पहनी हीरे की दो अंगूठी गायब, पुलिस बोली-गहने सुरक्षित
राजीव  ने पुलिस अधिकारियों को पांच लाख रुपये नकद व लाखों के गहने लुटने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीना के हाथ से हीरे की दो अंगूठी गायब है, जबकि पुलिस ने तन पर सोने के कीमती गहने सुरक्षित होने की बात दोहराते हुए तहकीकात शुरू की। राजीव ने बताया कि पत्नी का वेतन बैंक खाते में जमा रहता है। उन्होंने कभी पत्नी से आर्थिक मदद नहीं ली। कहा कि व्यवसाय से खासी आमदनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed