फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man by shoot

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder of a man by shoot
लखनऊ। माल के दन्नौर गांव में शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गए युवक की सिर और पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। मृतक की पत्नी ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माल के दन्नौर गांव निवासी राकेश उर्फ टिकेस (36) शुक्रवार रात खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने समझा कि खेत में काम कर रहा होगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में राकेश का शव पड़ा देख परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी। सुबह-सुबह राकेश की हत्या की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी सुमन और सात वर्ष का बेटा अंश व तीन साल की बेटी आशमा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, सीओ मलिहाबाद योगेश सिंह और माल थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राकेश के सिर व पीठ में गोली मारी गई थी। मौके पर कारतूस के खोखे पड़े मिले हैं। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

माल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन ने गांव के ही पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान व छोटक्के मौर्य पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से एक व्यक्ति से पूछताछ की जा चुकी है मगर घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रधानी चुनाव की रंजिश, अवैध संबंध समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश पर हत्या समेत छह केस हैं दर्ज
एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि राकेश भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। छानबीन में पता चला है कि उसके खिलाफ बीकेटी में हत्या के एक केस के साथ ही माल, मड़ियांव व अलीगंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में राकेश की पुरानी दुश्मनी व अन्य विवादों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed