फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man by gun shot

घर से बुलाकर ले गए और मार दी गोली

Fri, 20 Aug 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
murder of a man by gun shot
लखनऊ। मड़ियांव के ककौली में बुधवार सुबह नौ बजे मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक हसनगंज के लाहौरीगंज का रहने वाला जगदीश वर्मा (35) है। वह पेेशे से प्लंबर था। बृहस्पतिवार सुबह उसे किसी ने फोन किया था। करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक सवार के साथ घर से निकला था। आधा घंटे बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को ककौली गांव में बंद रास्ते पर फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह मड़ियांव इलाके के ककौली गांव में एक अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। रात करीब एक बजे हसनगंज लाहौरीगंज की रहने वाली किरन वर्मा ने शव की शिनाख्त अपने पति जगदीश वर्मा के रूप में की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें सिर के पिछले हिस्से से गोली लगने की पुष्टि हुई। गोली सिर के अगले हिस्से में आकर फंस गई थी।
विज्ञापन

बाइक सवार के साथ निकला था जगदीश
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह के मुताबिक, देर रात जगदीश की पत्नी किरण व उसके चचेरे भाई अमरनाथ वर्मा थाने पहुंचे। दोनों ने बताया कि जगदीश सबमरसेबिल लगाने का काम करता था। परिवार में पत्नी किरण, बेटा श्रेयांश, बेटी कशिश और मां कमला हैं। पिता करीब 20 साल पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे किसी की कॉल आई थी। उसने किसी नई साइट पर जाकर काम करने के लिए बात कही। करीब आधे घंटे बाद घर के पास एक बाइक सवार युवक आया। उसके साथ जगदीश निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसके मोबाइल पर कॉल की तो बंद आ रहा था। जगदीश की गुमशुदगी दर्ज कराने हसनगंज थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मड़ियांव में युवक के शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने शव की तस्वीर मोबाइल पर दिखाई और सुबह पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर शव की शिनाख्त कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक, जगदीश की हत्या घर से निकलने केकुछ देर बाद ही कर दी गई थी। जगदीश को गोली सिर के पिछले हिस्से में मारी गई थी। जहां शव मिला है, वहां हत्या नहीं की गई है। पुलिस इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है। वहीं जगदीश का मोबाइल भी तलाशा जा रहा है। उसकी कॉल डिटेल मंगाई गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed