फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a kinnar

ऑपरेशन कराकर किन्नर बने युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 03 Feb 2022 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
murder of a kinnar
लखनऊ। मड़ियांव के पल्टन छावनी इलाके में किराए के मकान में रहने वाले आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार दोपहर को कमरे में पड़ा मिला। एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक, चाकू से सिर व कलाई पर वार किया गया। परिवारीजनों ने उसके साथ रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, राजाजीपुरम में संजीव कुमार सिंह परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया किन्नराें के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता था। आयुष्मान मड़ियांव इलाके के पल्टन छावनी में किराए पर रहता था। उसके साथ फैजान भी रहता था। बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कमरे से बदबू आ रही है। मड़ियांव इंस्पेक्टर वीर सिंह ने कमरा खोलकर अंदर देखा तो आयुष्मान का शव पड़ा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पिता संजीव कुमार सिंह ने साथ में रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप केस दर्ज कराया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या बनाने की थी साजिश
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, आयुष्मान की हत्या सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई है। पुलिस ने जब शव का परीक्षण शुरू किया तो आयुष्मान की कलाई पर कटे के निशान थे। लेकिन सिर पर कई जगह चाकू के वार के निशान मिले। वारदात को अंजाम देने के बाद इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रची गई है। जिसके तहत उसकी कलाई काटी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कराकर बना था किन्नर
पुलिस के मुताबिक, राजाजीपुरम निवासी आयुष्मान सिंह सामान्य युवक था। पूछताछ में सामने आया है कि उसकी पहचान कुछ किन्नरों से हो गई थी। इसके बाद उसने अपना ऑपरेशन कराया और किन्नरों के गुट में शामिल हो गया। उसने परिवार से भी रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि परिवारीजन उसे इस काम के लिए लगातार मना करते रहे। आयुष्मान की हत्या की सूचना पर मां व पिता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed