बीडीसी सदस्य को गोलियों से भूना, भड़की भीड़ ने जला दी चौकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सुल्तानपुर में एक बीडीसी सदस्य को चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। बाद में आक्रोशित लोगों ने चौकी जला दी।
दुकान पर बैठे बीडीसी सदस्य को बुधवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। जान बचाने के लिए पान की दुकान में घुसे बीडीसी सदस्य को बदमाशों ने खींचकर उनके शरीर में पांच गोलियां उतार दी।
हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी वलीपुर और एक सिपाही की बाइक फूंक दी। हालात को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस टीम पर लोगों ने जमकर पथराव किया। क्षेत्र में पीएसी के साथ ही कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी जमील अहमद (52) पुत्र रफीक अहमद मौजूदा समय में क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। बुधवार को जमील अहमद वलीपुर बाजार में अपनी जूता-चप्पल की दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और जमील को निशाना बनाते हुए गोलियां दागनी शुरू कर दी।
जमील जान बचाकर थोड़ी दूर पर स्थित पान की दुकान पर पहुंच गए। बदमाश क्षेत्र पंचायत सदस्य का पीछा करते हुए उनके पीछे पहुंचे और पान की दुकान से खींचकर गोली मार दी।
जमील के शरीर में पांच गोली लगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या के बाद बदमाश वलीपुर बाजार में दहशत फैलाने के लिए करीब १० मिनट तक असलहा लहराते रहे। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और वलीपुर पुलिस चौकी कोआग के हवाले कर दिया।
पुलिस चौकी के साथ ही एक सिपाही की बाइक को भी बदमाशों ने फूंक दिया। घटना की सूचना पाते ही एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह कई थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर भी जमकर पथरबाजी की। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।