फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man in mohanlalganj

युवक की गला काटकर हत्या, शव दो टुकड़ों में कर जमीन में गाड़ा, पास में मिला ये सामान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in mohanlalganj
बरामद हुआ धड़। - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज क्षेत्र के दुर्जन खेड़ा गांव में शनिवार देर रात 35 साल के युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव छिपाने के लिए सिर व धड़ को दो हिस्से में कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सिर को गांव के ही एक खेत में गाड़ दिया, जबकि धड़ को नहर के पास गड्ढा खोदकर छिपाने का प्रयास किया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में सिर गड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर के साथ ही एक किमी दूर तालाब के किनारे से धड़ को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवक किसी बाहरी जनपद का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। मौके पर डीसीपी अपराध की भी टीम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि युवक सिक्ख समुदाय से संबंध रखता है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक दुर्जनखेड़ा गांव के पास सूखी नहर के पुल के पास खेत में युवक के सिर को गड्ढे में छिपाने का प्रयास किया गया था।

पोटली में रख दिए थे कपड़े

शव के ऊपर कंटीली झाड़ियां डाल दी गई थीं। लेकिन कुत्तों ने सिर के ऊपर से मिट्टी हटा दी। इससे सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सिर देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश शुरू की तो एक किमी दूर खुजौली गांव के पास स्थित निर्मल सिंह के फार्म हाउस के पास तालाब किनारे युवक का धड़ भी मिल गया। पुलिस के मुताबिक धड़ छिपाने को तालाब के पास गड्ढा खोदा था। वहां आसपास खून बिखरा था।

एसीपी मोहनलालगंज संजीव सिन्हा के मुताबिक धड़ जहां मिला, वहां काफी खून बिखरा था। पास में कुछ दांत टूटे मिले और छोटी-छोटी हड्डियां भी मिलीं। शव से कुछ दूरी पर चप्पल पड़ी मिली।

वहीं जहां पर सिर गड़ा था, वहां पास में एक पोटली मिली। उसमें युवक के कपड़े मिले। कपड़े ब्रांडेड कंपनियों के थे। इससे आशंका है कि युवक किसी अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। पोटली में शर्ट, पैंट, सिर पर बांधने वाला काला कपड़ा, गमछा व बीड़ी का बंडल भी मिला है।

नहीं हो सकी शिनाख्त 

डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 साल है। गांव में शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। फार्म हाउस के मालिक को भी बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।

करीब सात घंटे तक कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा डीसीपी दक्षिण की क्राइम टीम भी हत्यारों की तलाश में जुटी है।

एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक पुलिस की पड़ताल में अवैध संबंध के अलावा कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। 72 घंटे शिेनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इलाके से वाकिफ थे हत्यारे
दुर्जनखेड़ा गांव में जिस तरह युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए खेत व फार्म हाउस के पास के तालाब का प्रयोग किया गया है, इससे लगता है कि हत्यारे इलाके से पूरी तरह वाकिफ थे। यहां आने-जाने के हर रास्ते जानते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed