फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in faizabad

घर में सो रही किशोरी को किया अगवा, फिर घोंट दिया गला

Sat, 22 Jun 2019 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
murder in faizabad
अयोध्या-गोसाईगंज कोतवाली के अंतर्गत जमुनीपुर मजरे में हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसएसपी आशी? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। घर के बरामदे में अपनी मां व बहन के साथ सो रही किशोरी का रात में अपहरण कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

किशोरी का शव शनिवार भोर उसके घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम व गोसाईगंज पुलिस और फ्रिंगरप्रिंट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले में मृतका के एक रिश्तेदार समेत दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमपुरवा गांव में 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात अपनी मां व बड़ी बहन के साथ घर के बाहर बरामदे में सोई थी। पिता अपने दामाद के साथ मेंथा की पेराई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर करीब तीन बजेे वापस आने पर पिता ने देखा कि किशोरी अपनी चारपाई पर नहीं है। इस पर उसने तलाश शुरू की। आसपास ढूंढने पर घर से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास किशोरी का शव पड़ा मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम व फ्रिंगर प्रिंट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सदर के अनुसार प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की संभावना लग रही है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। कहा कि दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही है।
पूछताछ के दौरान मृतका की मां ने बताया गांव का ही रहने वाला विनोद निषाद शुक्रवार रात नौ बजे नशे की हालत में उसके घर आया था और उससे कहा कि पति उसे बुला रहे हैं।
मृतका की मां को मोबाइल पर पति द्वारा सूचना नहीं देने के कारण शक हुआ और वह उसके साथ नहीं गई। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपनी मां व बहन के साथ रात 11 बजे खाना खाकर सोई थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि घटना रात 11 बजे से तीन बजे के बीच की है। सीओ के अनुसार मृतका के पिता ने तहरीर में विनोद पर ही अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
हालांकि वह हत्या का कारण नहीं बता सके। गोसाईगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर विनोद निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले में मृतका के जीजा, आरोपी विनोद निषाद व उसके जीजा समेत चार लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने गोसाईगंज पुलिस को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed