फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder in Balrampur: family protest to hang the murderer.

Balrampur: छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़, परिजनों की मांग दुष्कर्म की धारा बढ़ाएं, फांसी दें

Sun, 15 Dec 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Dec 2024 04:27 PM IST
सार

बलरामपुर में छात्रा की हत्या के मामले में परिजनों ने प्रदर्शन कर हत्यारे युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाने और आरोपी को फांसी देने की मांग की।

विज्ञापन
Murder in Balrampur: family protest to hang the murderer.
प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले की कोतवाली देहात के समदा लोनियनपुरवा में शनिवार को हुई छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने व दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


समदा लोनियनपुरवा गांव की आठवीं की छात्रा मधु चौहान की शनिवार की सुबह गांव के ही धर्मपाल चौहान ने हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने मौके से ही धर्मपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, अकूत संपत्ति का खुलासा; देख खुली रह गई आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: हनुमानगढ़ी में किया पूजन, बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय


शव लेकर बहराइच मार्गं जाम करने के लिए निकल पड़े। रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। ग्रामीण व परिजन वहीं पर प्रदर्शन करने लगे। परिजन हत्या के साथ ही दुष्कर्म की धारा बढ़ाने व आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

इधर पुलिस ने हत्यारोपी धर्मपाल चौहान को जेल भेज दिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभियुक्त धर्मपाल चौहान ने पूछताछ में बताया कि उसका और मृतका का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मैं उससे शादी करना चाहता था किन्तु मृतका ने अब मुझसे बातचीत करना बंद कर दिया था, उसके घर वाले भी मुझसे चिढ़ते थे। बस इसी बात से गुस्सा होकर मैने उसकी हत्या कर दी। एसपी ने आला कत्ल बरामद करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed