फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder convict sentenced to life imprisonment

Lucknow News: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Murder convict sentenced to life imprisonment
लखनऊ। बेटी की शादी का विरोध करने पर युवती की मां की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी अभय प्रताप सिंह को दोषी ठहराकर आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह ने गुडंबा थाने में आठ जून 2019 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि वह बाराबंकी गए थे तो सूचना मिली कि पत्नी किरन की तबीयत खराब है। घर पहुंचे तो पता चला कि किरण की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को विवेचना में पता चला कि आरोपी अभय प्रताप सिंह का वीरेंद्र के घर आना-जाना था। वह उनकी बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन किरन इसके खिलाफ थी। इस पर वह उनसे रंजिश रखता था। घटना वाले दिन वीरेंद्र के शहर से बाहर होने की जानकारी मिलने पर अभय उनके बेटे को फिल्म दिखाने के लिए ले गया। हालांकि, वह उसे हॉल में ही छोड़ आया और वीरेंद्र के घर आकर किरन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed